सपा की सरकार बनी तो भदोही का होगा ढांचागत विकास, महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी बोले

सत्ता में बने रहने के लिए कुछ राजनीतिक दल जनता को गुमराह कर हिंदू मुसलमान में बांटने कुचक्र रच रहीं हैं। जिसे जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी ने पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कही।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:50 AM (IST)
सपा की सरकार बनी तो भदोही का होगा ढांचागत विकास, महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी बोले
महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी

भदोही, जागरण संवाददाता। सत्ता में बने रहने के लिए कुछ राजनीतिक दल जनता को गुमराह कर हिंदू मुसलमान में बांटने कुचक्र रच रहीं हैं। जिसे जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों को मुंह की खानी पडेगी। महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी ने सोमवार को हरियावं स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कही। कहा कि भदोही के प्रति सपा प्रमुख का विशेष लगाव है। इसकी बानगी सपा सरकार में देखने को मिली थी। आने वाले 2022 में सपा की सरकार बनते अधर में लटकी परियोजनाओं को पूरा कराने का काम किया जाएगा। इसके अलावा कालीन उद्योग व भदोही के विकास के लिए विशेष प्राविधान किया जाएगा।

कहा कि नोटबंदी के बाद से देश में काला धन व आतंकवाद बढ़ा है। गरीब और गरीब हो गया है जबकि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। पूरे देश में व्यवसाय खत्म हो चुका है। देश में केंद्र सरकार के कामकाज से केवल अंबानी और अडानी समूह खुश है। शहरों में ढांचागत सुविधाओं का अभाव है। यही कारण है कि व्यवसायी और मजदूर पलायन कर रहे हैं। कालीन निर्यातकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर भदोही के ढांचागत विकास पर ध्यान देने के साथ श्रम कानून निर्यातकों और उत्पादकों से विचार विमर्श के बाद बनाया जाएगा। इस संबंध में निर्यातक संगठनों से प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस मौके पर एकमा के पूर्व मानद सचिव पीयूष बरनवाल, सीईपीसी पूर्व चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह, गुलामन अंसारी, असलम महबूब, पूर्व विधायक जाहिद बेग, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, तनवीर हुसैन, अशफाक अंसारी, राजेंद्र मिश्रा, उमेश गुप्ता आदि थे।

पांच अगस्त को सपा निकालेगी साइकिल यात्रा, आठ को बूथ सम्मेलन

2022 विधानसभा चुनाव निकट देखकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को साइकिल यात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही चार से 14 अगस्त तक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के गीत कलाकार और पदाधिकारी भाजपा के नाकामियों को उजागर करने के लिए बूथ ढोल और मजीरा बजाएंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आठ अगस्त को आगमन व मड़िहान विधानसभा का सम्मेलन रखा गया है।

chat bot
आपका साथी