सुल्‍तानपुर दर्शन करने गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली

विजेथुआ महावीरन सूरापुर सुल्तानपुर दर्शन करने गये बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर चार सरोखनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद गंभीर रुप से हालत होने के बाद उन्हे सीएचसी बदलापुर ले आया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 06:00 PM (IST)
सुल्‍तानपुर दर्शन करने गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली
सरोखनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को गोली मार दी गई।

जौनपुर, जेएनएन। विजेथुआ महावीरन सूरापुर, सुल्तानपुर दर्शन करने गए बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर चार सरोखनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद गंभीर रुप से हालत होने के बाद उन्हे सीएचसी बदलापुर ले आया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

वार्ड निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सुरेश चंद्र सरोज (55) हर मंगलवार की भांति इस बार भी इनोवा कार से लल्लू यादव बनगांव पट्टी, डा. राजकुमार यादव व इंद्रदेव मिश्र निवासी कमालपुर थाना बदलापुर के साथ बिजेथुआ दर्शन करने गये थे। सुरेश का आरोप है कि जैसे ही गर्भगृह से दर्शन कर दस कदम वापस पहुंचा था। इसी दौरान हेलमेट लगाकर पहुंचे युवक ने गोली मार दी। बताया कि गोली लगते ही मैं गिर गया। आनन-फानन उनके साथी सुरेश को सीधे सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। वरदात की बाबल पुलिस को जानकारी दी दी गई है। वहीं परिजनों के अनुसार किसी पुरानी रंजिशवश विरोधियों ने जान लेने की नीयत से गोली चलाई है।

chat bot
आपका साथी