होमगार्ड की उपस्थिति और मस्टररोल जनरेशन आनलाइन, ड्यूटी लगाने में भी आएगी पारदर्शिता

होमगार्डों की ड्यूटी लगाने में आए दिन घालमेल व अनियमितता की अब शिकायतें नहीं रहेंगी। पुलिस महानिदेशक कमांडेट जरनल होमगार्ड की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है कि होमगार्ड की उपस्थिति व मस्टररोल जनरेशन का कार्य आनलाइन किया जाए।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:21 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:21 AM (IST)
होमगार्ड की उपस्थिति और मस्टररोल जनरेशन आनलाइन, ड्यूटी लगाने में भी आएगी पारदर्शिता
होमगार्डों की ड्यूटी लगाने में आए दिन घालमेल व अनियमितता की अब शिकायतें नहीं रहेंगी।

वाराणसी, जेएनएन। होमगार्डों की ड्यूटी लगाने में आए दिन घालमेल व अनियमितता की अब शिकायतें नहीं रहेंगी। पुलिस महानिदेशक कमांडेट जरनल होमगार्ड की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है कि होमगार्ड की उपस्थिति व मस्टररोल जनरेशन का कार्य आनलाइन किया जाए। जिले में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। होमगार्डों ने भी इसका स्वागत किया है। होमगार्डों का कहना है कि आनलाइन उपस्थिति दर्ज होने से सब कुछ सामने आ जाएगा। अब एक व्यक्ति की सर्वाधिक ड्यूटी नहीं लगेगी।

अभी तक होमगार्डो की उपस्थिति मैनुअली होती थी। रजिस्टर में हस्ताक्षर करते थे। होमगार्डो की प्रायः ड्यूटी लगाने को लेकर शिकायत रहती थी कि जुगाड़ वाले ड्यूटी पा जाते है। होमगार्ड जवानों का कहना है कि अब ऑनलाइन उपस्थिति होगी तो आला अधिकारी भी देख सकेंगे कि किसे सर्वाधिक ड्यूटी मिल रही है। बहरहाल नई इस व्यवस्था को लेकर होमगार्ड जवानों में उत्साह है। साथ ही यह भी कहना है कि अब पारदर्शिता आएगी।

यहां मिलता है काम : होमगार्ड जवानों को अधिकतर यातायात संचालन में ड्यूटी मिलती है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में। पर्व के दौरान सभी को कहीं न कहीं कार्य मिल जाता है। सावन में मन्दिरो पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भीड़ नियंत्रण समेत अन्य कार्य मे इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लगभग डेढ़ हजार के आसपास होमगार्ड को।यहां पर्व के दौरान पुलिस के सहयोग में तैनाती होती है। इसके अलावा चुनाव के दौरान भी सभी की तैनाती की जाती है।

chat bot
आपका साथी