देव दीपावली पर काशी में बोले हंसराज हंस - 'श्रीराम मंदिर सभी मिलकर बनाएं और मस्जिद भी'

सूफी गायक से राजनेता बने पद्मश्री हंसराज हंस ने काशी में देव दीपावली के आयोजन में कहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर सभी जाति एवं धर्म के लोग मिलकर बनाएं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:03 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 08:03 AM (IST)
देव दीपावली पर काशी में बोले हंसराज हंस - 'श्रीराम मंदिर सभी मिलकर बनाएं और मस्जिद भी'
देव दीपावली पर काशी में बोले हंसराज हंस - 'श्रीराम मंदिर सभी मिलकर बनाएं और मस्जिद भी'

वाराणसी, जेएनएन। सूफी गायक से राजनेता बने पद्मश्री हंसराज हंस ने काशी में देव दीपावली के आयोजन में कहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर सभी जाति एवं धर्म के लोग मिलकर बनाएं। साथ ही मस्जिद भी सभी लोग मिलकर बनाएं। इससे और भी आपसी सौहार्द बढ़ेगा। देव दीपावली के अवसर पर राजघाट पर आयोजित गंगा महोत्सव के दौरान हंसराज हंस ने कार्यक्रम की शुरूआत जय श्रीराम- जय श्रीराम के नारे से की। लोगों ने भी श्रीराम के नारे लगाए।

घाट पर जुटी लाखों श्रद्धालुओं से कहा, बधाई हो। आज हम देव दीपावली मना रहे हैं और कुछ दिन पहले ही अमन एवं शांति के साथ अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का फैसला आया। इस फैसले को पूरे देश ने स्वीकार किया। कहा, मैं पहले ही काशी आया चुका हूं। पहले काशी की दुर्दशा देखकर मन दुखी होता था, लेकिन तेजी से हुए विकास के बाद अब शहर काफी बदल गया है। हंसराज हंस ने अपनी गायकी से बाबा काशी विश्वनाथ एवं गंगा मैया के प्रति अपनी श्रद्धा भेंट की। 

chat bot
आपका साथी