जननायक चंद्रशेखर विवि के दीक्षा समारोह में आज भाग लेंगीं राज्यपाल, हेलीपैड सजधज कर हुआ तैयार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भाग लेंगीं। इसको लेकर जन नायक चंद्रशेखर विवि व प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को दिनभर रिहर्सल का दौर चला।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:10 AM (IST)
जननायक चंद्रशेखर विवि के दीक्षा समारोह में आज भाग लेंगीं राज्यपाल, हेलीपैड सजधज कर हुआ तैयार
जननायक चंद्रशेखर विवि के दीक्षा समारोह में आज भाग लेंगीं राज्यपाल, हेलीपैड सजधज कर हुआ तैयार

बलिया, जेएनएन। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भाग लेंगीं। इसको लेकर जन नायक चंद्रशेखर विवि व प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को दिनभर रिहर्सल का दौर चला। प्रथम दीक्षा समारोह को लेकर कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह की देखरेख में पूर्वाभ्यास हुआ। वहीं जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।  पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था व सलामी का रिहर्सल किया।

राज्यपाल के कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन व जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां पूरी हो गई कर ली गई हैं। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व बुधवार को दीक्षा समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें अपने परिधान में सभी बच्चे थे। इसका संचालन प्रो. निशा राघव ने किया। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार के अगल-बगल हो रही साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। अपर जिलाधिकारी रामाश्रय और सिटी मजिस्ट्रेट बृज किशोर दुबे ने मातहतों को हर तैयारियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। बहुउद्देश्यीय सभागार में हो रहे रिहर्सल को भी वहां सामने लगी कुर्सी पर बैठकर देखा।

राज्यपाल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 12 दिसम्बर को जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आ रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल का हेलीकाप्टर 12 को सुबह 9:20 पर लखनऊ से चलकर 10:50 पर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से कार से कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में 11 बजे पहुचेंगी। वहां दीक्षांत समारोह में 2 घंटे तक प्रतिभाग करेंगी। दोपहर एक बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित है। इसके बाद 2 बजे पढ़े बलिया-बढ़े बलिया कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक करेंगीं। दोहपर 2:20 बजे से 2:50 बजे तक अधिकारियों व एनजीओ रेडक्रॉस/टीबी एसोसिएशन, रोटरी क्लब से भेंट करेंगी। फिर 2:50 पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगीं।

chat bot
आपका साथी