गोरखपुर का 50 हजार का इनामी डकैत हथियार के साथ बलिया में गिरफ्तार, पुलिस टीम से हुई मुठभेड़

पुलिस टीम तुर्तीपार घाघरा तट की सीमा पर गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि घाघरा नदी के किनारे डकैत टेंगर नट हथियार बनाने का काम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हल्की मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:36 PM (IST)
गोरखपुर का 50 हजार का इनामी डकैत हथियार के साथ बलिया में गिरफ्तार, पुलिस टीम से हुई मुठभेड़
घाघरा नदी किनारे से गोरखपुर में 50 हजार रुपये के इनामी डकैती टेंगर नट को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया, जेएनएन। थाना उभांव व स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में मंगलवार को सुबह करीब 3.30 बजे घाघरा नदी किनारे से गोरखपुर में 50 हजार रुपये के इनामी डकैती टेंगर नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से अवैध शस्त्र, कारतूस तथा अर्ध निर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। वह गोरखपुर में कई डकैती की घटनाओं में फरार चल रहा था।

पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोदक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उभांव थाना प्रभारी ज्ञानेश्व मिश्र व स्वाट टीम के संजय सरोज, सिपाही अनूप सिंह, अतुल सिंह, वेदप्रकाश दूबे व  विजय राय तुर्तीपार घाघरा तट की सीमा पर गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि घाघरा नदी के किनारे डकैत हथियार बनाने का काम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हल्की मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस लाइन के सभागार में दोपहर एसपी डा. विपिन ताडा ने बाताया कि यह  मुकदमा 286/20 धारा 395/411 भादवि थाना लार जनपद देवरिया तथा  736/20 धारा 395/354/342 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना गगहां जनपद गोरखपुर में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी के लिए डीआइजी गोरखपुर ने इनाम घोषित किया था।

बलिया में इसके खिलाफ विभिन्न थानों में डकैती व लूट के मुकदमे कायम है। आरोपित ने  बताया कि वह घाघरा नदी के नीचे एकांत व निर्जन स्थान में छिपकर असलहा बनाता था।अपने गिरोह के सदस्यों को सप्लाई करता था। अभियुक्त टेंगर का एक संगठित गिरोह है जो अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर में कई जगह चोरी व डकैती जैसी घटना कारित किया है।

chat bot
आपका साथी