गोपेश बने वाराणसी इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और रविशंकर उपाध्यक्ष, सात कार्यकारिणी सदस्यों का चयन

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के वर्ष 2021-22 के पदाधिकारियों की चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी। इसके तहत पदाधिकारियों के नाम की घोषणा बुधवार को हुई। इसमें गोपेश जैन को अध्यक्ष एवं रवि शंकर जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 02:37 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 02:37 PM (IST)
गोपेश बने वाराणसी इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और रविशंकर उपाध्यक्ष, सात कार्यकारिणी सदस्यों का चयन
इनकम टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के वर्ष 2021-22 के पदाधिकारियों की चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी।

वाराणसी, जेएनएन। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के वर्ष 2021-22 के पदाधिकारियों की चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी। इसके तहत पदाधिकारियों के नाम की घोषणा बुधवार को हुई। इसमें गोपेश जैन को अध्यक्ष एवं रवि शंकर जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर पदाधिकारियों ने हर्ष मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। अध्यक्ष गोपेश जैन ने कहा हैं कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। संगठन को और ऊचांईयों पर ले जाने एवं एसोसिशन से जुड़े अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, सचिव रवि मिश्र ने बताया कि संगठन के सभी पधिकारियों ने पूरी ऊर्जा के साथ शपथ ली है। इसके साथ ही इसे लेकर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने आयकर विभाग से जुड़ी समस्याओं को उठाएंगे। इसके साथ ही सभी सदस्यों की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। इसे लेकर सभी पदाधिकारी प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेंगे।

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

पद                पदाधिकारी

अध्यक्ष        : गोपेश जैन

उपाध्यक्ष      : रवि शंकर जायसवाल

सचिव        : रवि मिश्रा

संयुक्त सचिव ( प्रशासन)  : राजीव पाण्डेय

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) : वरुण सिंह

कोषाध्यक्ष : विनय कांत  मिश्रा

सात कार्यकारिणी सदस्यों में निम्नलिखित का चयन हुआ

1. रतन चंद्र वर्मा                मनोनीत

2. मदन मोहन पारिख।       मनोनीत

3. कौशल नारायण सिंह      मनोनीत

4. ज्ञान प्रकाश शुक्ल          पूर्व पदाधिकारी

5. राजीव कुमार श्रीवास्तवा   पूर्व पदाधिकारी

6. ओम प्रकाश शुक्ला        निर्वाचित

7. सौरभ श्रीवास्तव।          निर्वाचित

chat bot
आपका साथी