Chain Snatching : अब सिगरा में बाइक सवार बदमाशों ने लूटी बुजुर्ग महिला से सोने की चेन

लगातार हो रहे अपराध के बीच इस बार सिगरा में बाइक सवार बदमाशों ने लूटी बुजुर्ग महिला से सोने की चेन।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:46 AM (IST)
Chain Snatching : अब सिगरा में बाइक सवार बदमाशों ने लूटी बुजुर्ग महिला से सोने की चेन
Chain Snatching : अब सिगरा में बाइक सवार बदमाशों ने लूटी बुजुर्ग महिला से सोने की चेन

वाराणसी, जेएनएन। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित माधोपुर मोहल्ले में सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग महिला के गले से कीमती चेन छीनकर भाग निकले। घन्टों बाद घटना का अहसास हुआ तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पड़ताल कर रही है।

नई बस्ती ( लक्सा) निवासी आभा सिंह शाम चार बजे माधोपुर स्थित बजरंग नगर कॉलोनी के रहने वाले अपने भाई शमशेर सिंह के घर रुद्राभिषेक में शामिल होने जा रही थी। साथ में उनकी देवरानी मधु सिंह भी थी। टेलीफोन एक्सचेंज पर टोटो से उतरने के बाद वह पैदल ही अपने भाई के घर की तरफ बढ़ी। गली में घुसते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आभा सिंह के गले में झपट्टा मार दिया। इसके बाद वह भाग निकले। शमशेर सिंह के घर पहुचने के बाद बुजुर्ग महिला को अपने साथ हुई घटना का अहसास हुआ। उन्होंने फौरन इसकी सूचना परिवारीजनों के जरिए पुलिस को दी। सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि प्रार्थमिकी दर्ज कर ली गई है। निशानदेही पर बदमाशों की तलाश जारी है।

स्वर्गवासी पति की निशानी

बुजुर्ग महिला आभा सिंह के अनुसार वह सोने की चेन उनके स्वर्गवासी पति स्व. राजेंद्र सिंह की निशानी है। जिसे उनके पति ने 25 वर्ष पूर्व शादी की सालगिरह के मौके पर तोहफे के रूप में दिया था। इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए है। बुजुर्ग महिला को चेन खोने से ज्यादा उनकी पति की निशानी से बिछड़ने का गम है।

सोने की चेन मेरे पिता की निशानी

वही एक दूसरी घटना में सुनीता जयसवाल के गले के सोने की चेन पिता जी के मेहनत की कमाई व शादी की निशानी जाते जाते बच गया। कहा कि यदि शोर नही मचाते तो अवश्य चेन छीन कर भाग जाते। मेरे पिता जी ने मेहनत से एक एक पैसा एकत्र कर सोने की चेन बनवा कर 7 वर्ष पूर्व मेरी शादी में दी थी । जबकि मेरे पति नवीन हमेशा चेन पहनने से मना करते थे लेकिन आज रक्षा बन्धन पर्व पर पहन लिए थे। भगवान का शुक्र है कि चेन बच गयी।

chat bot
आपका साथी