हर बूथ और समाज में जाएं प्रभारी, यूपी विधानसभा चुनाव की करें तैयारी, चंदौली में बोल भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। प्रभारियों को हर बूथ व समाज में जाकर सरकार के विकास कार्यों और संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:16 PM (IST)
हर बूथ और समाज में जाएं प्रभारी, यूपी विधानसभा चुनाव की करें तैयारी, चंदौली में बोल भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष
चंदौली में भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष।

जागरण संवाददाता, चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। प्रभारियों को हर बूथ व समाज में जाकर सरकार के विकास कार्यों और संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में अभी से कार्यकर्ता व प्रभारी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बूथों पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। वहीं सामाजिक टोली भी हर समाज में जाकर जनसंपर्क करे। लोगों को सरकार के विकास कार्य और संगठन की नीतियों से अवगत कराएं। इससे लोगों का जुड़ाव संगठन के साथ बढ़ेगा। भाजपा में सभी वर्गों के लोगों का सम्मान व हित सुरक्षित है। कहा सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।

भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। सदस्य संख्या के मामले में हम बहुत आगे हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार भी सफलता हासिल करनी है। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। घर-घर जाकर आमजन से संपर्क करें। उन्हें संगठन की विचारधारा से अवगत कराएं। बूथों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में सफलता का मंत्र दिया। जिला प्रभारी मीना चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक साधना सिंह, हरचरण सिंह, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, हरिवंश उपाध्याय आदि थे।

chat bot
आपका साथी