सोभनद्र में कुएं में गिरकर बालिका की मौत, सांप के काटने से महिला की गई जान

बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव में बीते शनिवार को दोपहर दो बजे रंपाकूरर गांव में एक सात वर्षीय लड़की की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए ले गए लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:49 PM (IST)
सोभनद्र में कुएं में गिरकर बालिका की मौत, सांप के काटने से महिला की गई जान
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थ्‍िात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

सोनभद्र, जेएनएन। बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव में बीते शनिवार को दोपहर दो बजे रंपाकूरर गांव में एक सात वर्षीय लड़की की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए ले गए लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीना पुत्री राम किशुन गोंड़ अपने घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ बीते शनिवार की शाम को चपकी गांव में धान ढुलाई करते समय सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। 47 वर्षीय श्याम कुमारी पत्नी नन्हें शाम को धान की ढुलाई कर रही थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा प्राप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थ्‍िात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  भेज दिया।

chat bot
आपका साथी