चंदौली में रफ्तार ने बालिका की ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

चंदौली में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मुजफ्फरपुर (डिबरीपर बस्ती) गांव के मुख्य मार्ग पर आकांक्षा (छह वर्ष) नामक बालिका की हादसे में मौत हो गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:55 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:55 PM (IST)
चंदौली में रफ्तार ने बालिका की ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
चंदौली में रफ्तार ने बालिका की ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

चंदौली, जेएनएन । तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मुजफ्फरपुर (डिबरीपर बस्ती) गांव के मुख्य मार्ग पर आकांक्षा (6)वर्ष नामक बालिका की मौत हो गई। रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे की भनक लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से नाराज लोगों चकिया-अहरौरा मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस पहुंची तो बमुश्किल लोगों समझाकर शांत करा पाई। 

सैयदराजा थाना के उरगांव निवासी बालिका आंकाक्षा पुत्री एक्कम राम अपने नाना फेकू राम निवासी मुजफ्फरपुर के यहां आई थी। वह सुबह बस्ती के सामने स्थित नए पुल के पास सड़क को पार कर रही थी। उसी दौरान चकिया से अहरौरा जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जबरदस्त हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मची अफरातफरी के बीच चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया-अहरौरा मार्ग जाम कर दिया। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण आंकाक्षा की मौत के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। उनकी दूसरी मांग तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने की रही। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने के बाद विधिक कार्यवाही कर सकी।

chat bot
आपका साथी