महिला समूह की जैविक सब्जियां अब पहुंचेंगी लोगों के किचन तक

वाराणसी (रामनगर) में केमिकल से तैयार हरी और लुभावनी सब्जियों का सेवन कर अब आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

By Edited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:43 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 02:18 PM (IST)
महिला समूह की जैविक सब्जियां अब पहुंचेंगी लोगों के किचन तक
महिला समूह की जैविक सब्जियां अब पहुंचेंगी लोगों के किचन तक

वाराणसी (रामनगर) : केमिकल से तैयार हरी और लुभावनी सब्जियों का सेवन कर अब आप बीमार नहीं होंगे। बल्कि इसकी जगह जैविक खाद से तैयार हुई हरी सब्जियां हर किसी को चुस्त-दुरुस्त बनाएंगी। आर्गेनिक खाद से तैयार हुई सब्जियां किचेन तक पहुंचेंगी, इसके लिए महिला समूह द्वारा उत्पादित सब्जियों की बिक्री शुरू कर दी गई है। दैनिक जागरण के 'आधुनिक अन्नदाता' अभियान के तहत रामनगर में शहर में समूह का पहला सेंटर स्थापित कर दिया गया। अभियान के तहत मृदा परीक्षण के साथ खेती करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ह्रदयपुर गांव में लगे मृदा लैब में मिट्टी की सेहत की जांच कर बेहतर तरीके से आर्गेनिक खेती कर स्वास्थ्य वर्धक उपज पैदा की गई।

इन उपजों की बिक्री बुधवार को सामने घाट स्थित त्रिदेव धाम में खुले संस्कृषि केंद्र में शुरू की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है, ऐसी सब्जियों को खाने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिससे उत्पादक एवं उपभोक्ता दोनों लाभान्वित होंगे। क्षेत्राधिकारी कोतवाली बृजनंदन राय ने कहा कि अभी तक हम सभी रासायनिक खाद से उत्पादित सब्जियों को खाते थे जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के डा. रजनीकात ने कहा कि अभियान के बारे में प्रकाश डाला। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इससे किसानों व ग्राहकों को फायदा होगा। संस्कृषि केंद्र के संचालक कनक साहू ने सभी का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी