भदोही में अधेड़ ने चार वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में जिला अस्‍पताल रेफर

एक गांव में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के एक बस्ती में बुधवार रात घटी इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 12:02 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:15 PM (IST)
भदोही में अधेड़ ने चार वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में जिला अस्‍पताल रेफर
एक गांव में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

भदोही, जेएनएन। सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के एक बस्ती में बुधवार रात घटी इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आराेप है कि गांव निवासी नरेश पासी उनके चार साल की बच्ची को घर से अपहरण कर लिया और सिवान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी हाेते ही डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बालिका का हाल जाना।

घटना से नाराज बस्ती की दर्जनों महिलाएं पीड़ित बच्ची को लेकर गुरुवार को सुबह थाने पर पहुंच गईं। पहले तो पुलिस ने महिलाओ को थाने से भगा दिया लेकिन मामला गरम होने पर खुद को बचाने के लिए कार्रवाई में जुट गई। सुरियावां थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बालिका को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां भेज दिया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर सुरियावां पुलिस कार्यवाही में जुट गई। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओ में केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी