आजमगढ़ के बिलरियागंज में पुलिस मुठभेड़ में चार तस्कर गिरफ्तार, तीन मौके से फरार

आजमगढ़ में बिलरियागंज पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करैमनी गांव के समीप मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मौके से पुलिस ने 91 किलो प्रतिबंधित मांस तीन मवेशी बाइक व तमंचा और कारतूस बरामद किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:43 PM (IST)
आजमगढ़ के बिलरियागंज में पुलिस मुठभेड़ में चार तस्कर गिरफ्तार, तीन मौके से फरार
मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

आजमगढ़, जेएनएन। बिलरियागंज पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करैमनी गांव के समीप मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मौके से पुलिस ने 91 किलो प्रतिबंधित मांस, तीन मवेशी, बाइक व तमंचा और कारतूस बरामद किया।

बिलरियागंज थाना के सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव व कन्हैयालाल मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि करमैनी पंप के पीछे कुछ तस्कर अवैध रूप से प्रतिबंधित मवेशियों का वध कर उसका मांस बेचने के फिराक में हैं। उक्त सूचना पर बिलरियागंज थाने के दोनों सब इंस्पेक्टर अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार की सुबह करमैनी पंप के पीछे पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस को देख तस्कर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन तस्कर चकमा देकर भाग निकले। मौके से पुलिस ने 91 किलो प्रतिबंधित मांस, तीन मवेशी, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया। पकड़े गए तस्करों में छांगूर अहमद पुत्र तसौवर ग्राम करमैनी थाना बिलरियागंज, बालिस्टर कुरैशी पुत्र मोफिद ग्राम मुडि़यार थाना फूलपुर, फैसल पुत्र अरमान ग्राम सोन बुजुर्ग थाना रौनापार, साहेब पुत्र आमिर अली ग्राम बातन थाना रौनापर व फरार तस्करों में साकिब ग्राम सलेमपुर थाना बिलरियागंज व दो अन्य अज्ञात शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी