चले थे पुतला फूंकने, खुद ही झुलसे ; मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में हिरासत में लिए गए चार कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के चक्कर में बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता ऋषि यादव स्वयं झुलस गए। मंडलीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 07:18 PM (IST)
चले थे पुतला फूंकने, खुद ही झुलसे ; मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में हिरासत में लिए गए चार कार्यकर्ता
चले थे पुतला फूंकने, खुद ही झुलसे ; मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में हिरासत में लिए गए चार कार्यकर्ता

वाराणसी, जेएनएन। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के चक्कर में बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता ऋषि यादव स्वयं झुलस गए। मंडलीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस सीएम का पुतला दहन करने के आरोप में समन यादव सहित चार को हिरासत में ले लिया है।

 झांसी में पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता मैदागिन चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे थे। ऋषि ने जैसे ही पुतले में आग लगाया उसके सिर के बाल में भी आग लग गई। वह पुतला छोड़ भाग खड़ा हुआ। दूसरी ओर आग के लपेटे में ऋषि को देख कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ता पुतला छोड़ कर ऋषि की और दौड़ पड़े। कपड़ा फेंककर किसी प्रकार से आग को काबू किया। वहीं झुलसे ऋषि का इलाज कराया। ऋषि की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गई। पुतला फूंकने वाले समाजवादी छात्रसभा के चार कार्यकर्ताओं को तत्काल हिरासत में लिया।

chat bot
आपका साथी