भदोही में पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हाल में ट्रामा सेंटर में भर्ती

सुरियावां थाना अंतर्गत ग्राम सभा सराय छत्रसाह बनकट निवासी पूर्व प्रधान संजय दुबे को सोमवार को देर रात कतिपय बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल उक्त व्यक्ति का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है जहां पर हालात चिंताजनक बताई जा रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:26 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:26 PM (IST)
भदोही में पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हाल में ट्रामा सेंटर में भर्ती
पूर्व प्रधान संजय दुबे को सोमवार को देर रात कतिपय बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

भदोही, जेएनएन। सुरियावां थाना अंतर्गत ग्राम सभा सराय छत्रसाह बनकट निवासी पूर्व प्रधान संजय दुबे को सोमवार को देर रात कतिपय बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल उक्त व्यक्ति का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है जहां पर हालात चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्चों के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान संजय दुबे घर जा रहे थे। रास्ते में कतिपय लोगों ने घात लगाकर अंधाधुंध गोली से फायर कर दिया जिसमें संजय दुबे के पेट तथा सीने के पास एवं पैर में गोली लगी गोली लगते ही लड़खड़ा कर भागने लगे। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े इसी बीच हमलावर भाग खड़े हुए। घायल पूर्व प्रधान को तत्काल भदोही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने पेट एवं पैर में गोली निकाल लिए परंतु सीने के पास गोली नहीं निकल पाया।

गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। सुरियावा थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिससे मुकदमा दर्ज नहीं की गई है। देर रात घटना की खबर सुनते ही क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन भी मौके पर पहुंच कर हालात की जायजा लिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है।

chat bot
आपका साथी