बलिया में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सीएमओ को घेरा, स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करिये

जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह लगातार हमलावर हैं। उन्होंने सोमवार को शाम सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ का 50 कार्यकर्ताओं के साथ घेराव कर दिया। इसी बीच कार्यकर्ताओं से नोकझोक भी हो गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 10:48 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:48 PM (IST)
बलिया में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सीएमओ को घेरा, स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करिये
सीएमओ को ज्ञापन सौपते रामएकबाल सिंह साथ में अन्य ।

जागरण संवाददाता, बलिया। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह लगातार हमलावर हैं। उन्होंने सोमवार को शाम सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ का 50 कार्यकर्ताओं के साथ घेराव कर दिया। इसी बीच कार्यकर्ताओं से नोकझोक भी हो गई। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जमकर सवाल उठाए। कहा कि आज नौ अगस्त को क्रांति दिवस है, आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो और करो या मरो का नारा दिया दिया था।

बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। इसका उदाहरण कोरोना महामारी के बीच हर गांव में ऑक्सीजन तथा बेड के अभाव में 5 से 15 लोगों की हुई मृत्यु है। होम क्वारंटाइन के नाम पर जनपद के हजारों लोग काल के गाल में समा गए। अस्पताल में अच्छी व्यवस्था होती तो मरीज होम क्वारंटाइन में रहने को विवश नहीं होते। कोरोना महामारी के दूसरे चरण के अंत में ऑक्सीजन प्लांट तथा आरटीपीसीआर लैब की व्यवस्था लाशों की ढे़र के बाद अंत में शुरू हुई। यह जांच समय से शुरू हुई रहती तो भारी संख्या में जिंदगिंया बच गईं होती। रसड़ा, नगरा व खेजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल में दोपहर 1.30 बजे के बाद एक्सरे मशीन बंद कर दी जाती है। उसके बाद के समय में दुर्घटना आदि के शिकार मरीज को रेफर कर अपना पीछा छुड़ा लिया जाता है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गीता शरण सिंह, राधेश्याम यादव, विनोद तिवारी, भूपेंद्र सिंह, गंगा विष्णु सिंह, मुन्ना पांडेय, पप्पू सिंह व सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

 आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा : जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने बवाल किया। उन्होंने सीएमएस के विरोध नारेबाजी कर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। समझाने के पश्चात हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। जिला अस्पताल परिसर में सुबह से सैकड़ों पात्र गृहस्थी कार्डधारक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगे थे। वह कहीं विज्ञापन देखकर कार्ड बनवाने के लिये पहुंचे थे। दोपहर तक कमरा नहीं खुलने के कारण भीड़ ने हंगामा कर दिया।

chat bot
आपका साथी