जौनपुर में छठवीं बार कोई महिला संभालेगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी, केवल सपा ने उतारा प्रत्याशी

जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। यह सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित होने के कारण दावेदार भी कई हैं। हालांकि अभी तक केवल सपा ने ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:10 AM (IST)
जौनपुर में छठवीं बार कोई महिला संभालेगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी, केवल सपा ने उतारा प्रत्याशी
महिला के लिए आरक्षित होने के कारण दावेदार भी कई हैं।

जौनपुर, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। यह सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित होने के कारण दावेदार भी कई हैं। हालांकि अभी तक केवल सपा ने ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। अन्य दलों में अभी जिताऊ प्रत्याशी को लेकर मंथन चल रही है। इस बार चुनाव परिणाम आने के बाद छठवीं बार कोई महिला जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभालेगी। यहां पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव कमला सिंह को मिला था। उसके बाद क्रमश: प्रभावती पाल, कलावती यादव, अनीता सिद्धार्थ, शारदा दिनेश चौधरी अध्यक्ष चुनी गईं। इस बार अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा यह तीन जुलाई के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि अभी तक केवल सपा ने निशी यादव को जहां अपना प्रत्याशी घोषित किया है वहीं सत्ताधारी दल भाजपा मजबूत व जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में है। उधर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी की चुनाव में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

अब तक चुने गए अध्यक्ष

वर्ष 1937 से 1939 तक आचार्य बीरबल, 1949 से 1941 तक राजा हरपाल सिंह, 1942 से लेकर 1945 तक राजा कृष्णदत्त दुबे, 1946 से 1951 तक रऊफ जाफरी, उमाशंकर सिंह 1952 से 1953 तक, रामलगन सिंह 1954 से 1959, दो मार्च 1959 से 31 दिसंबर तक डीएम प्रशासक रहे। एक जनवरी 1962 से 1970 तक रामलगन सिंह, 23 मार्च 1970 से 31 मार्च 1974 तक डीएम प्रशासक, एक अप्रैल 1974 से 12 अगस्त 1977 तक रामलगन सिंह पुन: अध्यक्ष चुने गए। 13 अगस्त 1977 से 23 जनवरी 1989 तक डीएम प्रशासक रहे। 24 जनवरी 1989 से 19 मई 1990 कुंवर विरेंद्र प्रताप सिंह, 20 मई 1990 से 31 मई 1993 तक राजपति यादव, एक जून 1993 से 22 मई 1995 तक पूर्व सांसद कमला सिंह अध्यक्ष रहे। 23 मई 1995 से 14 जुलाई 2000 तक पहली महिला अध्यक्ष कमला सिंह हुईं। 15 जुलाई 2000 से पांच अगस्त 2000 तक डीएम प्रशासक रहे। छह अगस्त 2000 से एक अक्टूबर 2005 तक प्रभावती पाल अध्यक्ष हुईं, दस अक्टूबर 2005 से 13 जनवरी 2006 तक डीएम प्रशासक रहे। 14 जनवरी 2006 से 2011 तक कलावती यादव अध्यक्ष, इसके बाद पांच सालों में अनीता सिद्धार्थ व शारदा दिनेश चौधरी ने महिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 14 जनवरी 2015 से अब तक तक राजबहादुर यादव अध्यक्ष रहे।

chat bot
आपका साथी