वाराणसी में सीजन में पहली बार पारा दस डिग्री से कम, पूर्वांचल भर में गलन का दौर शुरू

सुबह आसमान साफ रहा और सात बजे तक अंचलों में कोहरे का दौर बना रहा। आठ बजे तक कोहरे का असर भी खत्‍म होता चला गया और धूप होने के बाद इसका असर भी वातावरण को राहत देता रहा। सीजन में पहली बार तापमान दस डिग्री से कम हुआ है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:53 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:53 AM (IST)
वाराणसी में सीजन में पहली बार पारा दस डिग्री से कम, पूर्वांचल भर में गलन का दौर शुरू
सुबह आसमान साफ रहा और सात बजे तक अंचलों में कोहरे का दौर बना रहा।

वाराणसी, इंटरनेट डेस्‍क। पूर्वांचल में मौसम का रुख व्‍यापक तौर पर उम्‍मीदों के विपरीत बदला हुआ है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्‍य होगा तो कुछ हालात में बदलाव महसूस होगा। लेकिन, यूरोप से आने वाली हवाएं अब पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से आगे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की ओर बढ़ने लगी हैं। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है, ऐसे में अब घने कोहरे का दौर भी आगे आने की उम्‍मीद है। रात में ओस का दौर है तो दिन चढ़ने के साथ ही धूप का असर भी हो रहा है। हालांकि, दोपहर के बाद आसमान में धूप की तल्‍खी कम होती जाती है। 

गुरुवार की सुबह आसमान साफ रहा और सात बजे तक अंचलों में कोहरे का दौर बना रहा। आठ बजे तक कोहरे का असर भी खत्‍म होता चला गया और धूप होने के बाद इसका असर भी वातावरण को राहत देता रहा। सीजन में पहली बार तापमान दस डिग्री से कम हुआ है। ऐसे में आगे भी अगर यही असर बना रहा तो पखवारे भर में न्‍यूनतम तापमान पांच डिग्री तक भी पहुंच सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हुआ तो तामपान में इजाफा भी हो सकता है।  

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा, न्‍यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से चार डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 76 फीसद और न्‍यूनतम 43 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार दक्षिण भारत में बादलों की सक्रियता का दौर बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर पाकिस्‍तान से होते हुए हिमालय तक पहुंच रहा है। इसके असर से ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हे। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमानों के अनुसार अब लगातर तापमान में कमी का दौर जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी