वाराणसी में बंसी कौल नाट्य समारोह में चार दिनों में पांच नाटकों को होगा मंचन, 5 मार्च से 8 मार्च तक आयोजन

संस्कार भारती काशी महानगर व सनबीम शिक्षण समूह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय बंसी कौल नाट्य समारोह की प्रेस वार्ता डा. दीपक मधोक चेयरमैन सनबीम शिक्षण समूह नीरज अग्रवाल अध्यक्ष काशी महानगर वीणा सहाय नाट्य विधा संयोजक काशी महानगरसुमित श्रीवास्तव सचिव काशी महानगर ने दिया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:56 PM (IST)
वाराणसी में बंसी कौल नाट्य समारोह में चार दिनों में पांच नाटकों को होगा मंचन, 5 मार्च से 8 मार्च तक आयोजन
बंसी कौल नाट्य समारोह में चार दिनों में पांच नाटकों को होगा मंचन

वाराणसी, जेएनएन। संस्कार भारती काशी महानगर एवं सनबीम शिक्षण समूह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय बंसी कौल नाट्य समारोह की प्रेस वार्ता डा. दीपक मधोक चेयरमैन सनबीम शिक्षण समूह, नीरज अग्रवाल अध्यक्ष काशी महानगर, वीणा सहाय नाट्य विधा संयोजक काशी महानगर,सुमित श्रीवास्तव सचिव काशी महानगर ने संयुक्त रूप से किया है।

अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि बंसी कौल नाट्य समारोह का आयोजन 5 मार्च से 8 मार्च तक किया जा रहा है। जिसमे चार दिन में कुल 5 नाटकों का मंचन होगा। कोरोना काल एवं सरकार के नियमों का पालन किया जाएगा। सभी आने वाले दर्शकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

उपाध्यक्ष मंजीत त्रिपाठी ने बताया है कि यह बंसी कौल नाट्य समारोह देश का सर्वप्रथम आयोजन होने जा रहा है। भारतीय रंगमंच के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पद्मश्री बंसी कौल का निधन 6 फरवरी 2021 को हुआ था। जिनकी श्रद्धांजलि स्वरूप हमलोग बंसी कौल नाट्य समारोह का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन 5 से 8 मार्च प्रतिदिन साय 6:30 बजे हरमोनी प्रेक्षागृह सनबीम वरुणा में आयोजित किया जाएगा जिसका प्रवेश पूरी तरह से निश्‍शुल्क है।

सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि देश के प्रख्यात कला समीक्षक प्रोफेसर सत्यदेव त्रिपाठी इस आयोजन में पद्मश्री बंसी कौल की रंगयात्रा को बताएंगे। देश के प्रतिष्ठित रंग निर्देशकों,अभिनेताओं की इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं मिल रही है जैसे पद्मश्री प्रो. वामन केंद्रे ,भानु भारती, प्रो. भारत रत्न भार्गव,पद्मश्री डी.पी. सिन्हा,संजय उपाध्याय इत्यादि।

संयोजिका वीणा सहाय ने बताया है कि 5 मार्च को संस्था बख्शी विकास एवं समूह बिहार प्रो. श्याम मोहन अस्थाना द्वारा लिखित एवं बक्शी विकास द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका बुद्धम शरणम् गच्छामि का मंचन करेगी।

6 मार्च को दो नाटकों का मंचन होगा पहला मेघदूतम संस्था चंद्रशेखर मलिक द्वारा लिखित एवं अजय रोशन द्वारा निर्देशित नाटक प्रेम का उदय का मंचन करेगी।

दूसरा नाटक यथार्थ क्रिएशन संस्था रविंद्र नाथ ठाकुर द्वारा लिखित एवं शुभ्रा वर्मा द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका चंडालिका का मंचन करेगी।

7 मार्च को शिवसंभव संस्था,प्रतिमा सिन्हा द्वारा लिखित एवं सुमित श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित नाटक अवरूद्ध का मंचन करेगी।

8 मार्च को प्रेरणा कला मंच संस्था  मोतीलाल गुप्त द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक दुनिया का मेला का मंचन करेगी।

chat bot
आपका साथी