फ‍िल्म अभिनेत्री रचना सिंह ने दुर्वासा ऋषि तपोस्‍थली धाम में किया दर्शन पूजन

अाजमगढ़ में फूलपुर स्थित दुर्वासा धाम तपोस्थली स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में फ‍िल्म अभिनेत्री और मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर रचना सिंह ने पवित्र स्थान पर आकर रविवार को दर्शन पूजन किया। मंदिर में आकर दर्शन पूजन के बाद उन्होंने महिलाओं के लिए एक आवश्‍यक संदेश भी दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:17 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 09:17 PM (IST)
फ‍िल्म अभिनेत्री रचना सिंह ने दुर्वासा ऋषि तपोस्‍थली धाम में किया दर्शन पूजन
फ‍िल्म अभिनेत्री और मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर रचना सिंह ने पवित्र स्थान पर आकर रविवार को दर्शन पूजन किया।

अाजमगढ़, जेएनएन। फूलपुर स्थित दुर्वासा धाम तपोस्थली स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में फ‍िल्म अभिनेत्री और मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर रचना सिंह ने पवित्र स्थान पर आकर रविवार को दर्शन पूजन किया। मंदिर में आकर दर्शन पूजन के बाद उन्होंने देश की महिलाओं के लिए एक आवश्‍यक संदेश भी दिया।

उन्‍होंने जागरण से बात करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला हेल्‍प डेस्‍क का शुभारंभ किया है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। नारी शक्ति के तौर पर अभिनेत्री रचना सिंह ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न रोकने अौर महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार करने की जरूरत है।

जागरण के साथ बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महिला हेल्प डेस्‍क 24 घंटे सक्रिय रहता है। जिस तरह से लोग नौ दिन देवी मां के लिए व्रत रखते हैं उम्मीद करती हूं कि लोग साल के 365 दिन भी इसी तरह से महिलाओं का सम्मान करेंगे।

chat bot
आपका साथी