सोनभद्र के महुअरिया के जंगल में दो शावकों के साथ मादा तेंदुए ने डाला डेरा, वन विभाग हुआ अलर्ट

सोनभ्रद के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुअरिया के जंगल में मादा तेंदुए व उसके दो शावकों की गतिविधियों का सुराग मिलने से वन विभाग एवं इलाके में अफरातफरी मची हुई है। वन विभाग क्षेत्र में जागरुकता अभियान चला रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:19 PM (IST)
सोनभद्र के महुअरिया के जंगल में दो शावकों के साथ मादा तेंदुए ने डाला डेरा, वन विभाग हुआ अलर्ट
जंगल में मादा तेंदुए व उसके दो शावकों की गतिविधियों का सुराग मिलने से इलाके में अफरातफरी है।

सोनभद्र, जेएनएन। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुअरिया के जंगल में मादा तेंदुए व उसके दो शावकों की गतिविधियों का सुराग मिलने से वन विभाग एवं इलाके में अफरातफरी मची हुई है। वन विभाग क्षेत्र में जागरुकता अभियान चला रहा है। कैमूर वन्य जीव विहार महुआरिया में तेंदुएं की दस्तक ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण जंगल की तरफ जाने से कतराने लगे हैं।

कैमूर वन्य जीव विहार में वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक मादा तेंदुआ व दो बच्चे मौजूद हैं। लेकिन वह एक स्थान पर नियत नहीं रहती है, लेकिन वर्तमान समय में पानी की महुअरिया में सहज उपलब्धता के कारण दोबारा आ गई है। इस बार उसके साथ दो शावक भी जिसके पदचिन्ह मिले हैं। इसके पूर्व भी इस वन्य जीव विहार में गर्मी के दिनों में कई बार पानी की तलाश में तेंदुए की आमद हो चुकी हैं। महुअरिया जंगल के रेंजर एके सिंह ने तेंदूए की आमद की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके पदचिन्ह मिले हैं, जिसके बाद से विभाग को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। बताया कि वन्य जीव बिहार में घने जंगलों से घिरा आमदह जलप्रपात इनके लिए सबसे सुरक्षित जगह वर्तमान में बना हुआ है। यहां पानी की भी उपलब्धता है।

वहीं जंगल से सटे आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात के समय तेंदुए की आवाज भी जंगल में लगातार गूंज रही है। इधर 10 दिनों से यह आवाजें सुनाई दे रही हैं। रेंजर एके सिंह ने बताया कि तेंदुआ एक जगह स्थाई नहीं रहते और यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूमते रहते हैं। अभी गर्मी का मौसम है इसलिए यह यहां पर आई हो, भविष्य में अपना ठिकाना वह बदल ले। कहा कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को सजग कर दिया गया है। बताया कि प्रारंभिक जांच में एक मादा तेंदुआ व उसके दो बच्चों के पद चिन्ह मिल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी