फेडरेशन आल इंडिया व्यापार मंडल ने भाजपा से मांगी उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में एक सीट

मंडल द्वारा प्रदेश के सत्तारूढ़ दल भाजपा से आगामी विधान परिषद चुनाव में गैर राजनैतिक निष्पक्ष व्यापारी प्रतिनिधि को मनोनीत करने की मांग की गई है। प्रदेश में विधान परिषद के 12 सदस्यों का चुनाव आगामी 28 जनवरी को होने जा रहा है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:34 PM (IST)
फेडरेशन आल इंडिया व्यापार मंडल ने भाजपा से मांगी उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में एक सीट
फेडरेशन आल इंडिया व्यापार मंडल ने भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में एक सीट मांगी है।

वाराणसी, जेएनएन। व्यापारी संगठन फेडरेशन आल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) ने भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में एक सीट मांगी है। इसे संबंध में मंडल के महामंत्री बीके बंसल ने टेलीफोनिक वार्ता में प्रदेश प्रभारी लखन लाल गुप्ता, पूर्वांचल के प्रभारी प्रेम मिश्रा, मीडिया प्रभारी सोमनाथ विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री अशोक जायसवाल से जागरण को यह जानकारी दी है। 

मंडल द्वारा प्रदेश के सत्तारूढ़ दल भाजपा से आगामी विधान परिषद चुनाव में गैर राजनैतिक निष्पक्ष व्यापारी प्रतिनिधि को मनोनीत करने की मांग की गई है। प्रदेश में विधान परिषद के 12 सदस्यों का चुनाव आगामी 28 जनवरी को होने जा रहा है। प्रदेश का एक बहुत बड़ा वर्ग /समुदाय व्यापारिक गतिविधियों से प्रदेश के विकास में अपना भरपूर योगदान दे रहा है। सरकार को राजस्व, युवाओं को रोजगार, प्रदेश अर्थव्यवस्था को गति एवं सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक कार्य में पूर्ण योगदान देने वाला वर्ग सिर्फ व्यापारिक समुदाय ही है। बावजूद इसके राज्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका होने के पश्चात भी, व्यापारिक वर्ग की राजनैतिक भागीदारी शून्य है।

अगर एक मंच मिलता है कि व्यापारियों की समस्या को मजबूती के साथ उठाया जा सकता है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी भेजी गई है। फैम ने बताया कि फेडरेशन राष्ट्र के व्यापारियों की शीर्ष संस्था है और 18 प्रमुख राज्यों में कार्यरत है। उत्तर प्रदेश के तीनों प्रान्त जैसे मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यरत प्रांतीय इकाई एवं जिला इकाई बखूबी अपना दायित्व निर्वाह कर रही है।

chat bot
आपका साथी