गाजीपुर में जहरीली चाय पीने से बालक की मौत, पिता और दादा गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती

अशोक को चाय की तलब लगी। उसने घर में महिलाओं को गुड़ व अजवाइन की चाय बनाने को कहा। स्वजन के मुताबिक रात में इसकी चाय बनी। इसे सम्राट व उसके पिता अशोक व दादा राजेन्द्र को दिया गया और लोगों ने चाय पीने से मना कर दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:27 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:27 PM (IST)
गाजीपुर में जहरीली चाय पीने से बालक की मौत, पिता और दादा गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती
सम्राट व उसके पिता अशोक व दादा राजेन्द्र को चाय दी गई, अन्‍य ने चाय पीने से मना कर दिया।

गाजीपुर, जागरण संवाददाता। शादियाबाद थाना क्षेत्र के खतीबपुर गांव में रविवार की देर रात जहरीली चाय पीने से तीन वर्षीय किशोर सम्राट की मौत हो गई, वहीं उसके पिता अशोक राम व दादा राजेन्द्र राम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंचे लोग पीड़ित परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते रहे।

रात में अशोक को चाय की तलब लगी। उसने ठंड के मद्देनजर घर में महिलाओं को गुड़ व अजवाइन की चाय बनाने को कहा। स्वजन के मुताबिक रात में इसकी चाय बनी। इसे सम्राट व उसके पिता अशोक व दादा राजेन्द्र को दिया गया। और लोगों ने चाय पीने से मना कर दिया। चाय पीने के थोड़ी देर बाद ही बालक सम्राट की तबियत बिगड़ी। उसे उल्टी होने लगी। जब तक कुछ समझकर इन्हें दिखाने का जतन करते अशोक व राजेंद्र की भी तबियत बिगड़ने लगी। ऐसे में उन्हें आशंका हुई कि हो न हो चाय में कोई गड़बड़ी रही है। इसके बाद स्वजन आनन-फानन सबको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचे। वहां डाक्टरों ने सम्राट को मृत घोषित कर दिया। अशोक व राजेन्द्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सम्राट चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर सम्राट का अन्तिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि इस बारे में उन्हे कोई सूचना नहीं है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती दोनों लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है।

तरह-तरह के लगाए जा रहे कयास : तीन लोगों की तबियत बिगड़ने के बाद बालक की मौत से स्वजन की हालत बदहवास सी रही। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उधर, जानकारी के बाद घर-परिवार के अलावा नात-रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे। आशंका जताई जा रही है कि फसल में डाले जाने वाली कीटनाशक गल्ती से चाय में पड़ गई। हालांकि इस संबंध में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।

chat bot
आपका साथी