किसानों ने दी वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि, मऊ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के सपूत पटेल को सरदार की उपाधि नहीं दी बल्कि इस देश के किसानों ने सरदार का सम्मान किया। जिन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधा उनकी कांग्रेस ने उपेक्षा की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:53 PM (IST)
किसानों ने दी वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि, मऊ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
मऊ, मधुबन के रामपुर बेलौली में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

मऊ, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के सपूत पटेल को सरदार की उपाधि नहीं दी, बल्कि इस देश के किसानों ने सरदार का सम्मान किया। जिन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधा उनकी कांग्रेस ने उपेक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को मधुबन की शहीदी धरती पर रामपुर बेलौली में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डा. भीम राव आंबेडकर का सम्मान किया। कहा कि प्रदेश में सपा व बसपा की सरकार ने केवल भ्रष्टाचार व अपराध को बढ़ावा दिया। आज देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार है। इनके पास खुद के लिए पक्की छत नहीं है परंतु दिन-रात गरीबों को पक्की छत देने, जीवन स्तर सुधारने, किसानों की आय दोगुनी करने व महिलाओं के सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 564 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों को एक सूत्र में पिरोया। हैदराबाद के निजाम नहीं माने, गरीबों पर अत्याचार करते रहे परंतु पांच दिन के अंतर में वह भी नतमस्तक हो गए। ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर जाने से कांग्रेस ने रोका।

सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने प्रदेश को लूटा है। इस सरकार में केवल माफिया तंत्र चलता रहा पर आज योगी युग है। जो सही से रहेगा वही रह पाएगा। कहा कि मोदी-योगी के युग में भ्रष्टाचारी, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। अपराधियों के लिए योगी का बुलडोजर तैयार है। तभी तो अपराधियों को पंजाब में शरण लेनी पड़ रही है। कहा कि भाजपा का एक ही नारा है गरीबी हटाओ, खुशहाली लाओ। इसी सिद्धांत पर सरकार आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में कोई गरीब नहीं रहेगा। गरीबों की दशा बदलना ही मोदी-योगी का ध्येय है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह ने भाजपा नेता भरत भैया की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी वजह से ही शहीदी धरती को नमन करने का सौभाग्य मिला है।

chat bot
आपका साथी