मऊ में अमेरिका से लौटे इंजीनियर ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

सरिता सिंह (35) पत्नी हरिद्वार सिंह का मायका बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में है। उसके दो पुत्र आठ वर्षीय हरिओम व छह वर्षीय श्रीओम है। महिला का पति कुछ साल पहले अमेरिका में इंजीनियर था। वहां से फिर दिल्ली चला आया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:45 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:45 PM (IST)
मऊ में अमेरिका से लौटे इंजीनियर ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
घरेलू विवाद को लेकर इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी की गड़ासे से प्रहार कर हत्या कर दी।

मऊ, जेएनएन। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब घरेलू विवाद को लेकर इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी की गड़ासे से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सरिता सिंह (35) पत्नी हरिद्वार सिंह का मायका बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में है। उसके दो पुत्र आठ वर्षीय हरिओम व छह वर्षीय श्रीओम है। महिला का पति कुछ साल पहले अमेरिका में इंजीनियर था। वहां से फिर दिल्ली चला आया। इसके बाद पत्नी के साथ दिल्ली में ही रह रहा था।

पिछले माह वह सपरिवार अपने घर मुस्तफाबाद आया था। यहां कई दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसे लेकर मायके पक्ष के सरिता के पिता अभय नरायन सिंह व भाई राजेश कुमार सिंह भी गुरुवार को आए थे। गुरुवार को भी पति-पत्नी को समझाने का मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रयास किया लेकिन मामला नहीं बना। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हरिद्वार सिंह घर में गया और पत्नी के ऊपर गड़ासी से हमला बोल दिया।

इस हमले में पत्नी पूरी तरह से लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतका के भाई राजेश कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी व हलधरपुर थाना पुलिस पहुंच गई। हमलावर पति को पुलिस ने माैके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी