Encounter in Bhadohi : भदोही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, टॉपटेन सूची के दो शातिर अपराधी गिरप्तार

भदोही में रमनपुर गांव के सामने गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पर में गोली लगी है। दोनों अपराधियों को महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल लाया गया। घायल बदमाशों ने एक दिन पहले पूर्व प्रधान के पति को गोली मारी थी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:16 AM (IST)
Encounter in Bhadohi : भदोही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, टॉपटेन सूची के दो शातिर अपराधी गिरप्तार
भदोही के रमनपुर गांव के सामने गुरुवार की रात भदोही पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गया

भदोही, जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर गांव के सामने गुरुवार की रात भदोही पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पर में गोली लगी है। दाेनों अपराधियों को महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल लाया गया। आरोप है कि घायल बदमाशों ने एक दिन पहले पूर्व प्रधान के पति को गोली मारी थी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई थी। मुठभेड़ की जानकारी होने पर एसपी रामबदन सिंह भी मौके पर पंहुच गए।

भदोही के पाठकपुर के पास दो मार्च की रात में बदमाशों ने मानिकपट्टी के पूर्व प्रधान पति भगवंता प्रसाद को गोली मार दी थी। इस मामले में हरदुआ निवासी प्रमोद सिंह सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार की रात भदोही कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर गांव में पुलिस पहले से ही पिकेट लगाकर बैठी थी। पुलिस को सूचना था कि जनपद जौनपुर से आलमगंज से बदमाश चले हुए हैं। दोनों बदमाश जैसे ही गांव के पास पुलिस को देखा कि फायरिंग झोंक दी। एक गोली प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश चंदवक जौनपुर निवासी अमरीश सिंह और दुर्गागंज के हरदुआ निवासी  प्रमोद सिंह के पैर में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पंहुच गए। एसपी ने बताया कि भदोही में हुए गोलीकांड में  प्रमोद सिंह के नाम मुकदमा दर्ज है। वह दुर्गागंज थाने से हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस टीम ने उसे रोका लेकिन दोनों बदमाश फायरिंग करने लगे। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। उनके पास से एक पिस्टल, कट्टा, मोबाइल फोन हत्या में प्रयुक्त दो पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों पर मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल

भदोही कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल टापटेन अपराधी प्रमोद सिंह और उसके साथी अमरिश सिंह के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया। विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक सदानंद ङ्क्षसह ने बताया कि पूछताछ के लिए रिमांड लेने की कोशिश की जाएगी।

कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर गांव के पास दो मार्च की रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति भगवंता प्रसाद को गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने दुर्गागंज क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी बदमाश प्रमोद सिंह सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस बदमशों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई थी। गुरुवार की देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ गई। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। एसपी राम बदन ङ्क्षसह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाश प्रमोद ङ्क्षसह पुलिस की टापटेन की सूची में है। चिकित्सकों ने दोनों बदमशों को अस्पाताल से छुट्टी दे दी है। कोर्ट में पेश कर जेल के लिए रवाना किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी