कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल की ओर से हिन्‍दी दिवस पर आलेख प्रतियोगिता में सम्मानित हुए कर्मचारी

हायक निदेशक प्रशासन अशोक कुमार ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मंचासीन चिकित्सा अधीक्षक सहायक निदेशक तथा सम्मलेन कक्ष में उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं सहभागी अन्य माध्यमों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 01:53 PM (IST)
कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल की ओर से हिन्‍दी दिवस पर आलेख प्रतियोगिता में सम्मानित हुए कर्मचारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक समरोह का आयोजन हुआ।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। पांडेयपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक समरोह का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अभिलाष वीबी ने किया। इस दौरान सात सितंबर काे आयोजित हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक चिकितसा अधीक्षक डा. प्रशांत कुमार ने किया। बताया कि आठ सितंबर को हिंदी टिप्पण व आलेखन प्रतियोगिता, नौ सिंबर को राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता का अयोजन किया गया था। समारोह का शुभारम्भ चिकित्सा अधीक्षक कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकगण, सहायक चिकित्सा अधीक्षक, सहायक निदेशक (प्रशा.) एवं सहायक निदेशक (वित्त) ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पंचदीप प्रज्‍‍ज्वलित कर किया। इसके बाद गृह मंत्रालय की राजभाषा प्रतिज्ञा एवं मुख्यालय की महानिदेशक जारी किये गए अपील को पढ़ा गया। चिकित्सा अधीक्षक कहा कि हमें हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में कार्य करना होगा, तभी सच्चे अर्थो में राजभाषा बन सकेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हम अपना सम्पूर्ण कार्य हिन्दी में करें। इस मौके पर सहायक निदेशक वित्त पवन कुमार ने हिन्दी भाषा को और सशक्त बनाने हेतु कई सुझाव दिए। कहा कि हिन्दी एक वैज्ञानिक भाषा है।

उन्होंने कहा कि हिन्दी के अलावा बहुत सारी अन्य भाषाएं भी सीखिए, परन्तु अपनी मातृभाषा हिन्दी में बोलने एवं कार्य करने में गर्व महसूस कीजिए। सहायक निदेशक प्रशासन अशोक कुमार ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मंचासीन चिकित्सा अधीक्षक, सहायक निदेशक तथा सम्मलेन कक्ष में उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं सहभागी अन्य माध्यमों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। अस्पताल की आहार विशेषज्ञ रितु पुररी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके अलावा ईएसआइसी उप क्षेत्रीय कार्यालय में भी हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी कर्मचारियों से हिंदी में कार्य करने के लिए कहा।

chat bot
आपका साथी