लोकसभा चुनाव 2019 : पहड़िया मंडी में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा, मतगणना का इंतजार

एक्जिट पोल के बाद प्रदेश भर में ईवीएम बदलने की अफवाह के बाद मंगलवार को सपा -बसपा कार्यकर्ताओं ने पहड़िया मंडी के बाहर डेरा डाल दिया।

By Edited By: Publish:Wed, 22 May 2019 12:46 AM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 09:00 AM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019 : पहड़िया मंडी में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा, मतगणना का इंतजार
लोकसभा चुनाव 2019 : पहड़िया मंडी में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा, मतगणना का इंतजार

वाराणसी, जेएनएन। एक्जिट पोल के बाद प्रदेश भर में ईवीएम बदलने की अफवाह के बाद मंगलवार को सपा -बसपा कार्यकर्ताओं ने पहड़िया मंडी के बाहर डेरा डाल दिया। प्रदेश नेतृत्व की ओर ईवीएम सुरक्षा के निर्देश पर दोनों ही दलों के पदाधिकारियों ने इसकी कमान संभाली। साथ ही चार-चार घंटे के क्रम में 20-20 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें सतर्क रहने का निर्देश भी दिया गया। हालांकि पहड़िया में बनारस के साथ ही चंदौली के दो विधानसभा क्षेत्रों की भी ईवीएम रखी हैं।

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के डा. संजय चौहान चंदौली से सपा के टिकट पर प्रत्याशी रहे हैं। ऐसे में ईवीएम बदले जाने की सूचना आम होने के साथ सोमवार रात से ही जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता यहां डट गए थे तो सपा -बसपा के कुछ नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। सपा-बसपा मुख्यालय से निर्देश जारी होने के बाद मंगलवार सुबह महागठबंधन पहड़िया में एकजुटता के साथ जम गया तो कांग्रेस के भी कई नेता पहुंचे। इसमें सपा जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, बसपा जिला ध्यक्ष लक्ष्मण राम, सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, मनोज सिंह काका, आनंद मोहन यादव गुड्डू, राधाकृष्ण संजय यादव, मनोज यादव गोलू, अनुराग यादव नीशु समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे।

बनारस से सपा प्रत्याशी शालिनी यादव व जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्ट्राग रूम की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. पीयूष ने बताया कि निगरानी मतगणना तक जारी रहेगी। इसके लिए चार-चार घंटे के क्रम में 20-20 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। वैसे परिसर में आठ विधानसभा क्षेत्र के लिहाज से दो-दो कार्यकर्ता लगाए गए हैं। मतगणना के लिए सपा ने बनाए 80 अभिकर्ता ईवीएम की निगरानी के बीच सपा ने मतगणना के लिए मंगलवार को 80 अभिकर्ताओं की सूची फाइनल कर ली। उन्हें बुधवार को सपा के अर्दली बाजार कार्यालय में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी