पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पहुंचा पूर्वांचल, तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का अहसास

मंगलवार सुबह अंचलों से लेकर शहर तक कोहरे का असर रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसका असर भी कम होता गया। सुबह सात बजे के बाद धूप का असर हुआ तो कोहरा भी पूरी तरह से घुल गया। हालांकि ठंडी हवाओं का असर दिन चढ़ने तक बरकरार रहा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 09:28 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 09:28 AM (IST)
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पहुंचा पूर्वांचल, तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का अहसास
मंगलवार सुबह अंचलों से लेकर शहर तक कोहरे का असर रहा।

वाराणसी, इंटरनेट डेस्‍क। लगातार वातावरण में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, ठंडक का असर लगातार होता जा रहा है। इसकी वजह से एक ओर पारे में कमी आ रही है तो दूसरी ओर कोहरा और ओस पूरी तरह हावी होता जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही कोहरा और भी घना होने लगेगा जिसकी वजह से मौसम का रुख पूरी तरह से बदल जाएगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी तल्‍खी की ओर होगा। इस बार समय से पूर्व मानसून के आगमन और समय के बाद विदायी ने ठंड को और भी हावी होने का मौका दिया है। 

मंगलवार की सुबह अंचलों से लेकर शहर तक कोहरे का असर रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसका असर भी कम होता गया। सुबह सात बजे के बाद धूप का असर हुआ तो कोहरा भी पूरी तरह से घुल गया। हालांकि, ठंडी हवाओं का असर दिन चढ़ने तक बरकरार रहा और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। माना जा रहा है कि जल्‍द ही ओस और कोहरे का मेल गलन में इजाफा करेगा और समूचा पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में आ जाएगा। इसके बाद वातावरण पूरी तरह से सर्दी की आगोश में चला जाएगा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 फीसद और न्‍यूनतम 54 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में हिमालय से पश्चिमी विक्षोभ का झोंका लगातार टकरा रहा है। इसकी वजह से पहाड़ों पर रह रहकर बारिश और बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों तक होने की वजह से पारे में लगातार गिरवाट दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी