इकोफ्रेंडली पेट्रोल-डीजल और मिलेंगे हल्के सिलेंडर, एक्स्ट्राग्रीन से बनारस में होगा नए युग का शुरूआत

पर्यावरण के अनुकूल एक्सपी-95 ग्रेड अत्याधुनिक पेट्रोल और सुपर प्रीमियम डीजल एक्स्ट्राग्रीन की बिक्री की शुरुआत होने के साथ बनारस में नए युग का सूत्रपात हो जाएगा। इसके साथ नए युग के कंपोजिट सिलेंडर भी लोगों को उपलब्ध होंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 08:10 AM (IST)
इकोफ्रेंडली पेट्रोल-डीजल और मिलेंगे हल्के सिलेंडर, एक्स्ट्राग्रीन से बनारस में होगा नए युग का शुरूआत
अत्याधुनिक पेट्रोल और सुपर प्रीमियम डीजल एक्स्ट्राग्रीन की बिक्री की शुरुआत होने के साथ बनारस में शुरूआत होगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पर्यावरण के अनुकूल एक्सपी-95 ग्रेड अत्याधुनिक पेट्रोल और सुपर प्रीमियम डीजल एक्स्ट्राग्रीन की बिक्री की शुरुआत होने के साथ बनारस में नए युग का सूत्रपात हो जाएगा। इसके साथ नए युग के कंपोजिट सिलेंडर भी लोगों को उपलब्ध होंगे। इसका शुभारंभ गुरुवार को इंडियन आयल उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1 लखनऊ के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख डा. उत्तीय भट्टाचार्य करेंगे। दरअसल, वाहनों के इंजन की क्षमता बढ़ाने एवं उसे अधिक गतिशील करने वाले अच्छे ग्रेड वाले आक्टेन पेट्रोल पर्यावरण की ²ष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि आक्टेन-100 दुनिया का सबसे अच्छा ग्रेड वाला सुपर प्रीमियम पेट्रोल भी प्रदेश में बेचा जा रहा है।

कम होगा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन

सुपर प्रीमियम डीजल एक्स्ट्राग्रीन पर्यावरण के अनुकूल है। अत्याधुनिक मेक इन इंडिया डीजल के इस्तेमाल से सामान्य डीजल तुलना में 5-6 फीसद ईंधन की कम खपत होगी। यह सामान्य डीजल की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करेगा।

एक्सपी-95 पेट्रोल से इंजन की बढ़ेगी शक्ति

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वहीं पर्यावरण के अनुकूल एक्सपी-95 ग्रेड अत्याधुनिक पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहन के इंजन की शक्ति 04 फीसद तक बढ़ जाती है। एक्सपी 95 के इस्तेमाल से गाड़ी में नाङ्क्षकग कम होती है एवं पर्यावरण की रक्षा होती है। बता दें कि जितना पेट्रोल में आक्टेन स्तर ज्यादा होगा (यहां 95 आक्टेन है) वाहन उतना बढिय़ा चलेगा और ईंधन की बचत भी ज्यादा होगी।

हल्का व जंगरोधी होगा नया सिलेंडर

नए युग के कंपोजिट सिलेंडर के शुभारंभ के साथ सामान्य सिलेंडर से काफी हल्का होने के कारण काफी कारगर सिद्ध होगा। फाइबर से बना होने के कारण जंगरोधक भी होगा और दिखने में काफी सुंदर भी होगा। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नवंबर को लखनऊ से इसका शुभारंभ कर दिया है। आज बनारस में होगा।

chat bot
आपका साथी