पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों का जाना हाल

पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (मुगलसराय) पंकज सक्सेना मंगलवार की सुबह लगभग 10.33 बजे 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 04:00 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 04:00 PM (IST)
पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों का जाना हाल
पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों का जाना हाल
चंदौली, जेएनएन। पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (मुगलसराय) पंकज सक्सेना मंगलवार की सुबह लगभग 10.33 बजे 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और रेल सुविधाओं का जायजा लिया।

डीआरएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अचानक पहुंचे से खलबली मच गई। इसके बाद वो पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ कर सासाराम चले गए। डीआरएम के ट्रेन में बैठने की जानकारी जैसे ही अन्य अधिकारियों को हुई तो सभी भागे-भागे जंक्शन पहुंचे और वो भी सासाराम के लिये रवाना हो गये। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में डीआरएम जलरल से लगाये एसी कोच के यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया। लगभग डेढ़ घंटे के सफर में उन्होंने दो दर्जन लोगों से बात की। वरीय मंडल संकेत एक दूरसंचार अभियंता बृजेश कुमार, मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) मोहमद नियाज अनवर व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबन्धक आरएन त्रिवेदी मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी