वाराणसी में शुक्रवार को भेलूपुर जलाशय से पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद, पक्के महाल में नहीं आएगा पानी

पक्के महाल में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल निगम नई पाइप लाइन बिछाने जा रहा है। यह कार्य शुक्रवार को होगा। इसलिए शाम के वक्त भेलूपुर जलाशय से पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। परियोजना प्रबंधक ने पेयजल उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पानी का इंतजाम कर लें।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:20 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:20 AM (IST)
वाराणसी में शुक्रवार को भेलूपुर जलाशय से पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद, पक्के महाल में नहीं आएगा पानी
शुक्रवार को शाम के वक्त भेलूपुर जलाशय से पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पक्के महाल में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल निगम नई पाइप लाइन बिछाने जा रहा है। यह कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। इसलिए शाम के वक्त भेलूपुर जलाशय से पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। इस बाबत जल निगम के परियोजना प्रबंधक एसके बर्मन ने बुधवार को जानकारी दी। परियोजना प्रबंधक ने पेयजल उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पानी का इंतजाम करने अवश्य कर लें।

जल निगम की ओर से इस विकास कार्य के लिए नागरिकों को हो रही परेशानियों के लिए खेद भी जताया गया है। परियोजना प्रबंधक के अनुसार इलाके में पेयजल आपूर्ति के लिए पुरानी पाइप लाइन को बदलने का कार्य होगा। करीब छह सौ मिमी व्यास के पाइपों का इस्तेमाल किया गया है जिसके बादलकर नया पाइप बिछाया जाएगा। यह कार्य गोदौलिया से चौक के बीच किया जाएगा। इस बाबत यातायात विभाग को भी सूचित किया गया है ताकि ट्रैफिक प्रबंधन कर दिया जाए।

सरस्वती नगर में पेयजल लीकेज

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सामने स्थित सरस्वती नगर कालोनी में पेयजल पाइप में लीकेज है। इससे इलाके में सुबह व शाम पानी भर जा रहा है। इस बाबत जलकल विभाग को सूचित किया गया लेकिन सचिव सिद्धार्थ कुमार ने जल निगम की जिम्मेदारी बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। जलकल विभाग ने शिकायत को जल निगम तक बढ़ाया भी नहीं। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने जल निगम के परियोजना प्रबंधक एसके बर्मन को सूचित किया तो गुरुवार तक समस्या समाधान का भरोसा दिया गया।

महापौर ने किया कई वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास

मेयर मृदुला जायसवाल ने कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य का शिलान्यास किया। तुलसीपुर वार्ड के मोती झील से बड़ी गैबी चौराहे तक सड़क, पटरी व नाली का कार्य तथा ताराधाम कॉलोनी में सड़क व नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बिरदोपुर में बड़ी गैबी चौराहा से विनायका चौराहा तक सड़क पर मरम्मत का कार्य, सुंदरपुर में बबलू श्रीवास्तव से आनंदपाल के मकान तक सड़क नाली का निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। नेवादा संतुष्टि हॉस्पिटल मुख्य मार्ग से गणेश धाम कॉलोनी तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया। बजरडीहा में तेलियाना चौराहे से बजरडीहा पुलिस चौकी होते हुए घरहरा टेंपो स्टैंड तक सड़क नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। खोजवा शारदा नगर कॉलोनी में सड़क व नाली का कार्य का शिलान्यास किया। भेलूपुर के कश्मीरी गंज में विभिन्न गलियों के सुधार कार्य का शिलान्यास किया।

chat bot
आपका साथी