डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी रिंकू का पर्चा खारिज

वाराणसी में जांच के बाद डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज (भैरवतालाब-राजातालाब) ने छात्रसंघ के वैध प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। छात्रसंघ के उपाध्यक्ष के प्रत्याशी रिंकू कुमार की उम्र 22 साल से अधिक होने के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:37 PM (IST)
डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी रिंकू का पर्चा खारिज
रिंकू कुमार की उम्र 22 साल से अधिक होने के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया।

वाराणसी, जेएनएन। जांच के बाद डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज (भैरवतालाब-राजातालाब) ने छात्रसंघ के वैध प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। छात्रसंघ के उपाध्यक्ष के प्रत्याशी रिंकू कुमार की उम्र 22 साल से अधिक होने के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया। वहीं 12 प्रत्याशियों का पर्चा वैध घोषित किया गया है। अब छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर दो तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर एक प्रत्याशी रह गए हैं। ऐसे में पुस्तकालय मंत्री पद पर अंकित पाल निर्विरोध निर्वाचन तय है।

चुनाव अधिकारी डा. सुशील कुमार दुबे ने बताया कि प्रत्याशी नाम वापसी 27 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक कर सकते हैं। पहले प्रत्याशियों को नामवापसी के लिए शुक्रवार का मौका दिया गया है। अब इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है। कहा कि मतदान छह मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। वहीं अब छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतदान होगा। मतगणना इसी दिन दोपहर तीन बजे से होगा। परिणामों की घोषणा के बाद प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण भी होगा।

बलदेव कालेज में पहली बार ऑनलाइन नामांकन

बलदेव पीजी कालेज (बड़ागांव) में छात्रसंघ चुनाव नौ मार्च को होगा। वहीं काशी विद्यापीठ के तर्ज पर बलदेव कालेज में पहली आनलाइन नामांकन कराने का निर्णय लिया गया है।मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अंशु मिश्रा के मुताबिक छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए विद्यार्थी 28 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आनलाइन नामांकन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं नामांकन पत्रों की हार्ड कापी एक मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जमा करना अनिवार्य है। वहीं नाम वापसी दो मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किया जा सकता है। मतदान नौ मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। तीन बजे से मतगणना व मतगणना पूरी होते ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी