वाराणसी के डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज अब छात्रसंघ के तीन पदों पर सात प्रत्याशी मैदान में

नाम वापसी के बाद डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में छात्रसंघ के तीन पदों सात प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। अध्यक्षता की अध्यक्ष पद पर वंदना विश्वकर्मा गंगा सागर व अमितांशु सिंह तथा उपाध्यक्ष पद शिवम सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:01 AM (IST)
वाराणसी के डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज अब छात्रसंघ के तीन पदों पर सात प्रत्याशी मैदान में
वाराणसी के डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज अब छात्रसंघ के तीन पदों पर सात प्रत्याशी मैदान में

वाराणसी, जेएनएन। नाम वापसी के बाद  डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज (भैरवतालाब-राजातालाब) के छात्रसंघ चुनाव में छात्रसंघ के तीन पदों सात प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। अध्यक्षता की अध्यक्ष पद पर वंदना विश्वकर्मा, गंगा सागर पटेल व अमितांशु सिंह तथा उपाध्यक्ष पद शिवम सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर अंकित पाल   निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

 ऐसे में अब छात्रसंघ के तीन पदों पर सात प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर तीन तथा उपाध्यक्ष व महामंत्री पदों पर दो-दो प्रत्याशी शामिल है। अध्यक्ष पर त्रिकोणीय व उपाध्यक्ष व महामंत्री पर अब सीधा मुकाबला है। चुनाव अधिकारी डा. सुशील कुमार दुबे ने बताया कि नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया था। इस दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। कहा कि मतदान छह मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन दोपहर तीन बजे से होगा। परिणामों की घोषणा के बाद प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण भी होगा।

ये प्रत्याशी चुनाव मैदान  

अध्यक्ष (03) : वंदना प्रजापति, मनोज पटेल,  व वंदना भारती

उपाध्यक्ष (02): अरविंद कुमार पटेल, अमर सिंह

महामंत्री (02) : विकास कुमार पटेल व दीपक कुमार 

बलदेव कालेज में ऑनलाइन नामांकन आज

बलदेव पीजी कालेज (बड़ागांव) में नौ मार्च को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए आनलाइन नामांकन 28 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक किया जा सकता है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अंशु मिश्रा  नामांकन पत्रों की हार्ड कापी एक मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जमा करना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी