वाराणसी में जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग की बैठक, राजा भैया ने फोन से किया संबोधित

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को एक बैठक की। बैठक में केंद्र बिंदु में दल के द्वारा निर्देशो का कठोरता से पालन और अनुशासित रह कर जनता के बीच सहजता से सभी पदाधिकारियों की जन सुलभता बनी रहे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 01:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:47 PM (IST)
वाराणसी में जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग की बैठक, राजा भैया ने फोन से किया संबोधित
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को एक बैठक की।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को एक बैठक की। बैठक में केंद्र बिंदु में दल के द्वारा निर्देशो का कठोरता से पालन और अनुशासित रह कर जनता के बीच सहजता से सभी पदाधिकारियों की जन सुलभता बनी रहे। इस दौरान पार्टी की ओर से आगामी दिनों में सक्रियता के साथ जनता के साथ जुड़ाव और पार्टी गतिविधियों को पूरा करने के लिए पदाधिकारियों ने अपनी वचनबद्धता दोहराई।

इस दौरान पार्टी की ओर से उपलब्धियों और आने वाले दिनों में जन हित और जनता से जुड़े कार्याक्रमों के अयोजन के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं संग जुड़ाव पर भी मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस दौरान आगे के आयोजनों को लेकर अपनी रणनीति बनाई और इसको पूरा करने के लिए योजनाओं पर मंथन भी किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक के दौरान राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संग परिचर्चा कर पदाधिकारियों ने वाराणसी सहित पूर्वांचल में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने का संकल्‍प भी लिया। 

सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह अपने उत्तरदायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें। इस दौरान फोन के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, प्रदेश प्रधान महासचिव राणा अजय सिंह से जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने सभी पदाधिकारियों से बातचीत कराई। बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, जिला व महानगर कमेटी पदाधिकारी के अलावा पार्टी कार्यकर्ता  भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी