सोनभद्र में ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में जिला पंचायत सदस्य घायल, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी ग्राम पंचायत के पास रविवार सुबह नौ बजे राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रहे म्योरपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गोड़ की स्कार्पियो को सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 11:36 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 11:36 AM (IST)
सोनभद्र में ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में जिला पंचायत सदस्य घायल, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर
जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गोड़ की स्कार्पियो को सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

सोनभद्र, जेएनएन। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी ग्राम पंचायत के पास रविवार सुबह नौ बजे राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रहे म्योरपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गोड़ की स्कार्पियो को सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिला पंचायत सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाए गए घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी