बीएचयू में वितरित होगा धान का बीज, प्रति किसान दो किलोग्राम बीज मुफ्त में होगा वितरण

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि फार्म में 25 से 27 मई तक धान की दो प्रजातियां एचयूआर- 1304 व एचयूआर- 1309 के बीज इस वर्ष किसानों में मुफ्त वितरित किया जाएगा।

By Vandana SinghEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 05:45 PM (IST)
बीएचयू में वितरित होगा धान का बीज, प्रति किसान दो किलोग्राम बीज मुफ्त में होगा वितरण
बीएचयू में वितरित होगा धान का बीज, प्रति किसान दो किलोग्राम बीज मुफ्त में होगा वितरण

वाराणसी, जेएनएन। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि फार्म में 25 से 27 मई तक धान के उन्नत बीज वितरित किए जाएंगे। परिसर में कम पानी में तैयार होने वाली धान की दो प्रजातियां एचयूआर- 1304 व एचयूआर- 1309 के बीज इस वर्ष किसानों में मुफ्त वितरित किया जाएगा। कृषि फार्म में इन दोनों प्रजातियों के बीज बांटने के लिए रखा गया है।  

कृषि विज्ञान संस्थान के आनुवंशिकी व पादप प्रजनन विभाग के वरिष्ठ धान प्रजनक प्रो. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि धान की इन दोनों प्रजातियों के डेढ़-डेढ़ क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। दो-दो किलोग्राम बीज प्रति किसान मुफ्त में वितरित किया जाएगा। बनारस समेत पूर्वांचल के किसानों के लिए यह अच्छा मौका है। वे कृषि फार्म में 25, 26 व 27 मई को बीज ले सकते हैं। बीज वितरण का मकसद इस नई प्रजाति के उत्पादन को बढ़ाना है।

 बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने धान की इन दो प्रजातियों को तैयार किया है। ये प्रजातियां मात्र 100 से 108 दिनों में कम पानी में तैयार हो जाती हैं। भारत सरकार से यह प्रजाति 19 फरवरी 2019 को ही नोटिफाई भी हो चुकी है। इसके बीज अब बीएचयू में उपलब्ध हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी