PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका की चाय पर चर्चा, रविदास जयंती पर जाएंगी सीर गोवर्धनपुर

संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्‍सा लेने प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी आ रहीं हैं। प्रिंयका गांधी वाड्रा इस दौरान किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा भी करेंगी।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:18 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 03:48 PM (IST)
PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका की चाय पर चर्चा, रविदास जयंती पर जाएंगी सीर गोवर्धनपुर
संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्‍सा लेने प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी आ रहीं हैं।

वाराणसी, जेएनएन। संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्‍सा लेने प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी आ रहीं हैं। प्रिंयका गांधी वाड्रा इस दौरान किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा भी करेंगी। हालां‍कि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस कार्यकर्ता के घर वह जाएंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके आने और जाने के रूट के बीच में ही किसी कार्यकर्ता के घर का चयन शुक्रवार को हो जाएगा। वहींं चर्चा है कि प्रियंका महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनएस यूआई के विजयी प्रत्‍याशियों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

नई दिल्ली से वाराणसी आएंगे सुरक्षा अधिकारी: प्रिंयका गांधी वाड्रा 27 फरवरी को वाराणसी पहुंच रही हैं, इससे पहले 26 फरवरी को उनके सुरक्षा अधिकारी ट्रेन से बनारस पहुंच कर रूट की जांच करेंगे। उसके बाद वह जहां- जहां प्रिंयका गांधी वाड्रा जाएंगी वहां-वहां पहुंचकर वह जांच पड़ताल कर रूट को फाइनल करेंगे। 

स्थानीय नेता आज सौंपेंगे सूची: प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मियों को स्थानीय नेता शुक्रवार को उनसे मुलाकात करने वालों की सूची सौपेंगें। इसके बाद मुलाकातियों की लिस्‍ट फाइनल होने के बाद प्रियंका को सौंप दी जाएगी। 

स्थानीय नेता करेंगे बैठक: कांग्रेस कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेता के काशी आगमन से काफी उत्साहित हैं। इसको लेकर गुरुवार को दिन भर बैठक हुई। शाम को कार्यकर्ता रविदास मंदिर भी गए। आज शुक्रवार को स्थानीय शीर्ष नेता पार्टी के मैदागिन स्थित कार्यालय पर बैठक करेंगे। उसके बाद दोपहर बाद फिर से रविदास मंदिर जाएंगे, वहां की व्यवस्था को देखेंगे। 

जगह-जगह स्वागत करने की तैयारी: तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह 10 बजे बनारस पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर रविदास मंदिर तक और वापसी होने तक कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। इसी क्रम में उनके आगमन रूट पर बड़ी- बड़ी होर्डिंग भी लगाई जा रही है।

कांग्रेस के सेक्रेटरी और चीफ सेक्रेटरी पहुंचे बनारस

प्रियंका गांधी वाड्रा के बनारस पहुंचने से पूर्व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव बाजीराव खडे और मुख्य सचिव जुबैर खां बनारस पहुंचे। उन्होंने दिल्ली से आये सुरक्षा कर्मियों संग बैठक किया। उसके बाद रविदास मंदिर गए। जहां मंदिर प्रबंधन के साथ उन्होंने वहां के प्रबंध को देखा। उसके बाद वह सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रियंका गांधी का रूट देखने एयरपोर्ट गए। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी