मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, बूथों के आसपास के घरों पर भी रखी जाएगी निगरानी

मतदान के दौरान बूथों के आसपास पड़े ईंट-पत्थर के टुकड़ों से अराजक तत्व माहौल बिगाडऩे की कोशिश करते हैं। मतदान से पहले बूथों के आसपास से ईंट-पत्थर के टुकड़े उठवा लिए जाएंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 09:08 AM (IST)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, बूथों के आसपास के घरों पर भी रखी जाएगी निगरानी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, बूथों के आसपास के घरों पर भी रखी जाएगी निगरानी

वाराणसी, जेएनएन। मतदान के दौरान बूथों के आसपास पड़े ईंट-पत्थर के टुकड़ों से अराजक तत्व माहौल बिगाडऩे की कोशिश करते हैं। मतदान से पहले बूथों के आसपास से ईंट-पत्थर के टुकड़े  उठवा लिए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी गई है। कहा गया है कि वे सुनिश्चित कर लें कि बूथ के आसपास पत्थर के टुकड़े नहीं हैं। घनी आबादी वाले बूथों पर भी विशेष चौकसी बरती जाएगी। बूथों के आसपास की गलियों और सड़कों पर भी पत्थर के टुकड़े नहीं दिखाई देंगे। किसी बात को लेकर बूथों पर पत्थरबाजी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि आम तौर पर बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष चौकसी बरतने के साथ अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था रहती है। इसके बाद भी कुछ लोग माहौल बिगाडऩे की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्व चोरी-छिपे ईंट-पत्थर के टुकड़े बूथ पर या आसपास खड़े लोगों पर फेंक देते हैं। जवाबी कार्रवाई में कई लोग घायल तक हो जाते हैं। ऐसे में माहौल को बिगडऩे से बचाने के लिए बूथों के आसपास से ईंट-पत्थर के टुकड़े उठवा लिया जाएं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथों के आसपास के घरों की छतों पर भी ईंट-पत्थर के टुकड़ों को रखने से रोकने की हिदायत दी है। कहा है कि मतदान के दौरान कुछ मौज-मस्ती या शरारत करने के नीयत से छत पर से पत्थर फेंककर छिप जाते हैं। 

chat bot
आपका साथी