Dev Deepawali 2020 : इस अनोखी दीवाली की 'पौ बारह', काशी की रौनक दुनिया भर में चौचक

Dev Deepawali 2020 आभासी दु‍निया में काशी की अनोखी अद़भुत दीपावली की रंग बिरंगी छटा नजर आने लगी है। अनोखे जल उत्‍सव और लक्‍खा मेले के इस आयोजन में देस विदेश से पर्यटकों की जुटान अभी से शुरू हो चुकी है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:20 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:20 AM (IST)
Dev Deepawali 2020 : इस अनोखी दीवाली की 'पौ बारह', काशी की रौनक दुनिया भर में चौचक
अनोखे जल उत्‍सव के इस आयोजन में देस विदेश से पर्यटकों की जुटान अभी से शुरू हो चुकी है।

वाराणसी, जेएनएन। उत्‍सवधर्मी और उत्‍सवप्रिय काशी में तो बस बहाना पर्व, उत्‍सव और त्‍योहारों के मनाने का होना चाहिए, देखते ही देखते वह देश और विदेश में भी लोकप्रिय होने लगता है। आभासी दु‍निया में काशी की अनोखी अद़भुत दीपावली की रंग बिरंगी छटा नजर आने लगी है। अनोखे जल उत्‍सव और लक्‍खा मेले के इस आयोजन में देस विदेश से पर्यटकों की जुटान अभी से शुरू हो चुकी है। 

कार्तिक पूर्णिमा की पावन तिथि पर श्रद्धालु करेंगे गंगा स्नान।
लाखों दीयों के बिछौने से जगमग होगी बाबा विश्वनाथ की नगरी।#DevDeepawaliKashi #VaranasiKiDiwali #UPNahiDekhaTohIndiaNahiDekha #Varanasi pic.twitter.com/w4JUVSkzKZ— UP Tourism (@uptourismgov) November 28, 2020

देव दीपावली जो दशक भर पहले काशी और काशी क्षेत्र का उत्‍सव हुआ करता था वह अब इसके बाहर भी अपने पांव पसार चुका है। इस आयोजन की महत्‍ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बार के आयोजन में शामिल होने आ रहे हैं। वहीं आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग भी खासा सक्रिय है। शुक्रवार की ही भांति शनिवार को भी यूपी टूरिज्‍म ने देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा के आयोजन को लेकर जानकारी साझा करते हुए काशी के अनोखे उत्‍सवी वैभव का बखान किया। शनिवार को पोस्‍ट में लिखा कि -  'कार्तिक पूर्णिमा की पावन तिथि पर श्रद्धालु करेंगे गंगा स्नान। लाखों दीयों के बिछौने से जगमग होगी बाबा विश्वनाथ की नगरी।'

chat bot
आपका साथी