घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दिन में भी बत्ती जलाकर चला रहे वाहन

अब धीरे-धीरे सर्दी का असर दिखने लगा है। गुरुवार की सुबह डाला क्षेत्र में ठंड बढऩे के साथ ही सुबह घना कोहरा छाने से मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार से दुर्घटनाओं के होने की संभावना बढ़ गई है।

By saurabh chakravartiEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:20 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:20 AM (IST)
घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दिन में भी बत्ती जलाकर चला रहे वाहन
छाए कोहरे के बीच वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर जाते वाहन

सोनभद्र, जेएनएन। जिले में अब धीरे-धीरे सर्दी का असर दिखने लगा है। ठंड बढऩे के साथ अब घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। इसके चलते हादसे की आशंका बढ़ गई है।

गुरुवार की सुबह डाला क्षेत्र में ठंड बढऩे के साथ ही सुबह घना कोहरा छाने से मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार से दुर्घटनाओं के होने की संभावना बढ़ गई है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद आसमान से छटे बादलों से मौसम साफ हो गया है। इसके बाद से मौसम में परिवर्तन होने से गलन बढ़ गई है। गलन इतनी अधिक होने लगी है कि शाम होते ही ठिठुरन से आम जन जीवन पर इसका असर दिख रहा है। इससे लोग अपने घरों में दुबकने लगे हैं। सुबह का नजारा बदल गया है। घना कोहरे से क्षेत्र में सुबह का समय अंधेरा छा जा रहा है। पांच मीटर की दूरी तक भी कोहरेे के चलते कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह साढ़े सात बजे के बाद तक कोहरा छाया रह रहा। दो दिनों से घना कोहरे के कारण दिन की धूप में भी गलन से निजात नहीं मिल पा रही है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर घना कोहरा होने से मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को बत्ती जलाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार धीमी न होने से दुर्घटनाओं की भी संभावना बढ़ गई है।

ठंड की लहर अब अपने आगोश में लोगों को ले रही है। दिन की खुली धूप में लोग जहां सड़कों पर काफी उतर रहे हैं, वहीं राते में ठंड बढऩे से लोग जल्दी अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। बुधवार को शहर में ठंड का पारा फिर से एक डिग्री सेल्सियस गिर कर न्यूनतम 10.4 सेंटीग्रेड पहुंच गया। सरसराती हवाओं के बीच गलन भी महसूस की गई।

chat bot
आपका साथी