आजमगढ़ मंडल में अब 1500 किलो ज्यादा खप रही सीएनजी, बलिया व मऊ सहित तीन जनपदों में तेजी से बढ़ी डिमांड

आजमगढ़ मंडल में सीएनजी की खपत तेजी से बढ़ी है। बलिया मऊ व आजमगढ़ में इस समय रोजाना लगभग छह हजार किलो गैस की आपूर्ति की जा रही है। यह आंकड़ा मार्च में साढ़े चार हजार किलो के आसपास था। आने वाले दिनों में सीएनजी की बिक्री और बढ़ेगी

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:08 PM (IST)
आजमगढ़ मंडल में अब 1500 किलो ज्यादा खप रही सीएनजी, बलिया व मऊ सहित तीन जनपदों में तेजी से बढ़ी डिमांड
बलिया, मऊ व आजमगढ़ में इस समय रोजाना लगभग छह हजार किलो गैस की आपूर्ति की जा रही है।

बलिया [समीर तिवारी] आजमगढ़ मंडल में सीएनजी की खपत तेजी से बढ़ी है। बलिया, मऊ व आजमगढ़ में इस समय रोजाना लगभग छह हजार किलो गैस की आपूर्ति की जा रही है। यह आंकड़ा मार्च में साढ़े चार हजार किलो के आसपास था। आने वाले दिनों में सीएनजी की बिक्री और बढ़ेगी। इस वृद्धि के पीछे सीएनजी से चलने वाले नए ऑटो रिक्शा व बाहर से आने वाली गाड़ियां हैं। तीनों जिलों में अभी नौ सीएनजी पंप संचालित हैं। अप्रैल में तीनों जिलों में इस समय 1500 किलो खपत रोजाना अधिक हो रही है।

शादी-विवाह, पंचायत चुनाव और अब लाकडाउन की आशंका के बीच परदेसी गांव लौटने लगे हैं। मार्च से शुरू हुआ यह सिलसिला अब रफ्तार पकड़ चुका है। बड़ी संख्या में यहां के लोग दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में रहते हैं। वे नौकरी, व्यवसाय या किसी काम-धंधे से जुड़े हैं। पिछले कुछ दिनों से लाकडाउन की स्थिति बनती देख वह गांव की ओर रुख किये। लोग अपने वाहनों से वापस आये हैं। अभी आ भी रहे हैं। बाहर के अधिकांश वाहन सीएनजी होते हैं। ऐसे में गैस की बिक्री बढ़ती जा रही है। इस समय गुजरात की कंपनी टोरेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इन तीन जिलों में गैस की आपूर्ति कर रही है।

बलिया में 1500 किलो गैस की बिक्री

बलिया में लगभग 1500 किलो सीएनजी की रोजाना बिक्री हो रही है। इस समय शहर से सटे जलालपुर, रसड़ा व बिल्थरारोड में सीएनजी पंप संचालित हैं। अन्य तहसीलों में भी नए पंप खोलने का प्रस्ताव है। आजमगढ़ में चार हजार किलो व मऊ में 500 किलो तक गैस की बिक्री हो रही है।

दो माह में बिक गए 100 ऑटो रिक्शा

सीएनजी की मांग बढ़ने के पीछे नए ऑटो रिक्शा भी एक कारण हैं। सीएनजी से चलने वाले ऑटो की बिक्री में तेजी आई है। जनपद में दो माह में 100 से अधिक ऑटो बिक चुके हैं। एजेंसी संचालकों के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा।

3 जिलों में 9 सीएनजी पंप

3 : बलिया

5 : आजमगढ़

1 : मऊ

प्रदूषण कम करने में सीएनजी की महत्वपूर्ण भूमिका है

प्रदूषण कम करने में सीएनजी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे ईंधन खर्च भी कम होता है। मांग बढ़ने पर सप्लाई के लिए बैकअप की व्यवस्था रहती है। सीएनजी की डिमांड अभी तेजी से बढ़ेगी।

- जीवी राममनोहर, महाप्रबंधक, टोरेंट, आजमगढ़ मंडल

chat bot
आपका साथी