मछली का अवैध कारोबार करने वाले सलीम के बंगला नंबर 51 में जांच करने पहुंचे रक्षा संपदा के अधिकारी

मछली का अवैध कारोबार करने वाले सलीम के बंगला नंबर 51 पर रक्षा संपदा के अधिकारी शुक्रवार को भी एक बजे फोर्स के साथ पहुंचे और सभी पहलुओं पर जांच की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 04:11 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 04:51 PM (IST)
मछली का अवैध कारोबार करने वाले सलीम के बंगला नंबर 51 में जांच करने पहुंचे रक्षा संपदा के अधिकारी
मछली का अवैध कारोबार करने वाले सलीम के बंगला नंबर 51 में जांच करने पहुंचे रक्षा संपदा के अधिकारी

वाराणसी, जेएनएन। मछली का अवैध कारोबार करने वाला सलीम जिस बंगला नंबर 51 में रहता था उसकी जांच शुरू हो गई है। रक्षा संपदा के अधिकारी शुक्रवार को भी एक बजे फोर्स के साथ पहुंचे और सभी पहलुओं पर जांच की। दस्तावेज के साथ रक्षा संपदा, प्रयागराज के अफसर बीते गुरुवार को बनारस पहुंचे थे और सुबह साढ़े 11 बजे से बंगले की जांच शुरू की थी जो शाम साढ़े छह बजे तक चलती रही। इस दौरान जांच टीम को कई अवैध निर्माण मिले। दो दिनी जांच के क्रम में पहले दिन 10 एकड़ में बने बंगले की 70 फीसद जांच पूरी हो गई थी।

बंगले में तालाब की तलाश जारी

शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब टीम बंगले पर पहुंची और शेष 30 फीसद जांच को पूरी करने में जुटी रही। अब तक जांच में बंगले के अंदर मिले अवैध निर्माण को चिन्हित कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। बंगले में तालाब भी होने की सूचना मिली है जिसकी तलाश की जा रही है। बंगले के उत्तरी दिशा में पुराने मानचित्र से मिलान कर जांच हुई। इसमें एक बड़ा स्टोर बनाया गया है जो खाली मिला। आशंका है कि इसी स्टोर में प्रतिबंधित मछलियों को रखा जा रहा था। इसी हिस्से में कार पार्किंग में पक्का निर्माण कर रैंप भी बनाया गया है।

प्रयागराज के एसडीओ आरके गुप्ता कर रहे टीम का नेतृत्व

इसके अलावा एक दर्जन स्थाई व अस्थाई अवैध निर्माण भी चिन्हित किए गए। टीम का नेतृत्व रक्षा संपदा कार्यालय, प्रयागराज  के एसडीओ आरके गुप्ता कर रहे हैं। वहीं स्थानीय छावनी परिषद से अभियंता सचिन श्रीवास्तव व उनके सहयोगी भी शामिल हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित मछली का कारोबार करने पर कारोबारी सलीम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सलीम बंगला नंबर 51 से मछली का कारोबार कर रहा था। जहां से बड़ी तादाद में प्रतिबंधित मछलियां भी बरामद करने की बात पुलिस ने बताई है। बंगले में बने कई क्वार्टर में कुछ लोग रहते हैं। इनमें सलीम भी था।

chat bot
आपका साथी