चंदौली में 36 घंटे बाद गंगा में उतराया मिला सगे भाइयों का शव, बेटों का शव देखते ही अचेत हो गईं मां

गहरे पानी में डूबे दो सगे भाइयों का शव गुरुवार की सुबह पानी में उतराया मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शवों को कब्जे में लिया। दोनों बेटों का शव देखकर मां अचेत हो गई। परिजनों के करुण क्रंदन से घर व गांव का माहौल गमगीन हो गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:53 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 02:23 PM (IST)
चंदौली में 36 घंटे बाद गंगा में उतराया मिला सगे भाइयों का शव, बेटों का शव देखते ही अचेत हो गईं मां
डूबे दो सगे भाइयों का शव गुरुवार की सुबह पानी में उतराया मिला।

चंदौली, जेएनएन। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के समीप गंगा में नहाते वक्त मंगलवार की शाम गहरे पानी में डूबे दो सगे भाइयों का शव गुरुवार की सुबह पानी में उतराया मिला। मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शवों को कब्जे में लिया। दोनों बेटों का शव देखकर मां अचेत हो गई। परिजनों के करुण क्रंदन से घर व गांव का माहौल गमगीन हो गया।

सराय गांव निवासी सतीश गुप्ता के पुत्र आर्यन (14) और अमन (10) मंगलवार की शाम गंगा में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए थे। दो सगे भाइयों के पानी में डूबने की घटना से कोहराम मच गया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता बालकों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह एनडीआरएफ वाराणसी की टीम पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने पूरे दिन पानी में तलाश की। इस दौरान पंप से पानी में खूब प्रेशर भी मारा। देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। ऐसे में एनडीआरएफ टीम शाम को लौट गई। गुरुवार की सुबह मल्लाह सराय गांव के पास दूसरे किनारे पर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान दोनों बालकों का शव पानी में उतराया मिला। इस पर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। शवों को पानी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देखकर परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। उनके करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मां गीता देवी बेटों का शव देखते ही अचेत हो गईं।

chat bot
आपका साथी