बलिया के फेफना इलाके में बोलेरो की चपेट में आने से बेटी की मौत, मां को किया गया अस्‍पताल में भर्ती

फेफना थाना क्षेत्र के अराजीमाफी गांव में रविवार की सुबह बोलेराे की चपेट में आने से 15 वर्षीय सोनिया की मौत हो गईं। वहीं साथ रही मां सरोज देवी (40) गम्भीर रूप से घायल हो गईं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:50 PM (IST)
बलिया के फेफना इलाके में बोलेरो की चपेट में आने से बेटी की मौत, मां को किया गया अस्‍पताल में भर्ती
फेफना क्षेत्र के अराजीमाफी गांव में सुबह बोलेराे की चपेट में आने से 15 वर्षीय सोनिया की मौत हो गईं।

जागरण संवाददाता, बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के अराजीमाफी गांव में रविवार की सुबह बोलेराे की चपेट में आने से 15 वर्षीय सोनिया की मौत हो गईं। वहीं साथ रही मां सरोज देवी (40) गम्भीर रूप से घायल हो गईं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने भाग रही बोलेरा को नरहीं के पास पकड़ लिया। इस घटना से मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया।

शिव जी गाेंड की पत्नी सरोज देवी अपनी बेटी सोनिया व पड़ोस की दो किशोरियों के साथ सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही थीं। इसी बीच सागरपाली चट्टी पर सड़क पार करते समय शहर की तरफ तेज गति की बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं साथ रही अन्य किशोरियां बालबाल बच गई। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसकी बीच सोनिया की मौत घटना स्थल पर ही हो गईं। घायल उसकी मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने बोलेरो का पीछा कर नरहीं के पास से पकड़ लिया।

chat bot
आपका साथी