उत्‍तर प्रदेश में दादरा, ठुमरी और गजल गायकी में है पहचान, तो पाइये बेगम अख्तर सम्‍मान

दादरा ठुमरी जैसे लोक संस्कृति गायन व गजल की विधा में पारंगत गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित करने की योजना शुरू की है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि ऐसे कलाकार 15 अक्टूबर तक आवेदन उपलब्ध करा सकते हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:37 AM (IST)
उत्‍तर प्रदेश में दादरा, ठुमरी और गजल गायकी में है पहचान, तो पाइये बेगम अख्तर सम्‍मान
कलाकार जिला स्‍तर पर 15 अक्टूबर तक आवेदन उपलब्ध करा सकते हैं।

भदोही, जागरण संवाददाता। दादरा, ठुमरी व गजल का हुनर है तो ऐसे हुनरमंद कलाकारों को शासन सम्मानित करेगा। ऐसे गायक कलाकारों को प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर स्मृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। संस्कृति विभाग ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है गायकों से आवेदन पत्र की मांग कर ली गई है।

दरअसल, दादरा, ठुमरी जैसे लोक संस्कृति गायन व गजल की विधा में पारंगत गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित करने की योजना शुरू की है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि ऐसे कलाकार 15 अक्टूबर तक आवेदन उपलब्ध करा सकते हैं। आवेदन उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी लखनऊ,भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय लखनऊ, एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ, अयोध्या शोध संस्थान अयोध्या, राष्ट्रीय कथक संस्थान लखनऊ, उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, भारतीय संस्कृति संबंध परिषद लखनऊ, आकाशवाणी लखनऊ, दूरदर्शन केंद्र लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित विश्वविद्यालयों के संगीत संकाय के डीन या हेड अथवा मंडलायुक्त व जिलाधिकारी कार्यालय के जरिए से निदेशक, संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित कलाकारों को प्रदेश स्तर पर पांच लाख रुपए, अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

पूर्व में भी ऐसे सम्‍मान का आयोजन किया जाता रहा है, इसकी वजह से कलाकारों को संबल भी मिलता रहा है। ऐसे आयोजन कलाकारों को जहां मंच देते हैं वहीं उनकी पहचान का भी यह बेहतर मौका होता है। माना जा रहा है कि इस वर्ष यह आयोजन पूरे प्रदेश भर के गायकों और कलाकारों को भी एक शानदार मंच उपलब्‍ध कराएगा। 

कैसे करें आवेदन : जिले के दादरा, ठुमरी एवं गजल विधाओं से संबंधित प्रतिभावान गायक नाम, पिता या पति का नाम, जन्म स्थल, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, वर्तमान पता एवं स्थाई पता, व्यवसाय, कार्यक्षेत्र, दादरा, गजल या ठुमरी में प्रस्तुति का अनुभव, पूर्व में प्राप्त सम्मान या पुरस्कार का विवरण एवं विशिष्ट उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दर्ज कर आवेदन कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी