बलिया जिले में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नगरा-भीमपुरा मुख्य मार्ग के बरेवाचट्टी पर शुक्रवार की रात बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:04 AM (IST)
बलिया जिले में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बरेवाचट्टी पर शुक्रवार की रात बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

बलिया, जेएनएन। नगरा-भीमपुरा मुख्य मार्ग के  बरेवाचट्टी पर शुक्रवार की रात बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

घटना की सूचना मिलने  पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शिव कुमार ठाकुर (45) निवासी पतोई थाना भीमपुरा की बरेवचट्टी पर सैलून की दुकान है। वह रात में दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे तभी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। वह वहीं गिरकर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर एंबुलेंस से घायल शिव कुमार उर्फ बबलू को पीएचसी नगरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार घर के वह इकलौतेे कमाऊ सदस्य थे। उनके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सिर्फ एक पुत्री का विवाह हुआ है। सैलून से ही वह परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे के बाद पत्नी संगीता देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी