वाराणसी के रामनगर में परदे ने बचाई हेड कांस्टेबल के पत्नी की जान, किसी ने चलाई थी दूर से गोली

रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वार्ड में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब 36वीं वाहिनी पीएसी से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल अजय सिंह के मकान पर गोली चलने की बात सामने आई। गोली उनके बारंदे में लगे परदे में उलझ कर फर्श पर गिर गयी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 07:30 PM (IST)
वाराणसी के रामनगर में परदे ने बचाई हेड कांस्टेबल के पत्नी की जान, किसी ने चलाई थी दूर से गोली
गोली बाराम्‍दा में लगे परदे में उलझ कर फर्श पर गिर गयी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वार्ड में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब 36वीं वाहिनी पीएसी से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल अजय सिंह के मकान पर गोली चलने की बात सामने आई। गोली उनके बाराम्‍दा में लगे परदे में उलझ कर फर्श पर गिर गयी। गोली दूर से चली होने की आशंका जताई जा रही हैं। अजय सिंह को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी।परदे के दूसरी तरफ बैठी उनकी पत्नी रेनू देवी ने उक्त गोली के खोखे को दिखाया।गोली लगने से परदे में छेद हो गया।परिजनों ने जब उसे उठाया तो वह गर्म थी।गनीमत थी कि गोली परदे में उलझ कर रह गया वरना किसी बड़ी अनहोनी की घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।

मय फोर्स मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय आसपास के क्षेत्रों में बने मकानों की जांच किये।निरीक्षक ने बताया कि गोली 32 बोर की लग रही है।संभवतः पूरब दिशा से चलाई गई है। आशंका है कि किसी ने साइलेंसर लगाकर गोली चलाया है। इस कारण आवाज नहीं हुआ।फिलहाल इसकी छानबीन की जा रही है।अजय सिंह की तरफ से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।यह गोली किसने और क्यों चलाई, यह जांच का विषय है। अजय सिंह ने बताया कि आसपास या किसी से भी मेरी या मेरे परिवार से कोई रंजिश नहीं है।कहा कि परदे ने पत्नी की जान बचा ली।परदा नहीं होता तो कुछ भी हो सकता था।खबर लगते ही पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा उनके घर पहुंच कर कुशलक्षेम जाना।रेखा शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर सदिंग्ध की तलाशी लेनी चाहिए।साथ ही इस घटना की जांच कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।जिससे कि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।मूल रूप से बलिया में करन-छपरा निवासी अजय सिंह पिछले 15 वर्षों से यहां मकान बनाकर अपने और परिवार के साथ रहते हैं।पिछले साल हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त है।पत्नी सहित तीन बेटे साथ रहते हैं। हालांकि घटना के बाद परिवार सहित आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।गोली से कोई हताहत तो नहीं हुआ है लेकिन गोली किसने चलाई और किसे निशाना साधा यह लोगों के समझ में नहीं आ रहा है।

chat bot
आपका साथी