CM Yogi Adityanath in Jaunpur : मल्हनी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर सीएम ने की मंत्रणा

सनबीम स्कूल स्थित सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ग्रेट इच्छाशक्ति के साथ संकट के समय में खड़ी है। यह संकट का दौर है और हर कोई परेशान है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 01:23 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:35 PM (IST)
CM Yogi Adityanath in Jaunpur : मल्हनी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर सीएम ने की मंत्रणा
जौनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का संबोधन सुनने उमड़ी भीड़।

जौनपुर, जेएनएन। सनबीम स्कूल स्थित सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ग्रेट इच्छाशक्ति के साथ संकट के समय में खड़ी है। यह संकट का दौर है और हर कोई परेशान है। ऐसे में सरकार सभी की मदद के लिए दृढ़ संकल्पित है। मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार के साथ ही प्रदेश की सरकार भी जनता की हर संभव मदद कर रही है।

सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मल्हनी में विधानसभा उपचुनाव होना है। अन्य चुनावों की तरह न तो बड़ी-बड़ी रैलियां होंगी न जनसभा। ऐसे में भाजपा के एक -एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता चाहे वह बूथ स्तर का हो या जिला स्तर का। सभी की जिम्मेदारी है कि वह तन-मन से लगकर मल्हनी की यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाले। कहा कि हर कार्यकर्ता एक-एक वोटर से घर-घर जाकर संपर्क करे और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करते हुए यह सीट जीतने के लिए पूरी तल्लीनता से अभी से लग जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर की इमरती प्रसिद्ध है। इसकी मिठास को आगे बढ़ाने के लिए एक ब्रांड दिया जाएगा। जिससे जौनपुर की इमरती की मिठास पूरे देश में फैल सके। कहा कि जौनपुर की इमरती और इत्र एक ब्रांड के रूप में पूरे देश में विख्यात होगी। कहा कि जौनपुर के डाक्टर लालजी सिंह व राजा यादवेंद्र दत्त ने अपने कार्य से पूरे देश में भारत का नाम ऊंचा किया है। आज उनके सम्मान में अस्पताल और पुल का नामकरण करके सरकार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

कहा कि मल्हनी विधानसभा की सीट जीतने के लिए हर कार्यकर्ता दो-दो बूथ की जिम्मेदारी लेकर काम करे। वह जनता के बीच जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताए। इसके साथ ही उन्हें जानकारी दे कि सरकार ने वर्षों से लंबित कार्यों को पूरा करके अपने वायदे को पूरा किया है। चाहे वह राम मंदिर का निर्माण रहा हो या धारा 370। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। अभी तक किसी भी सरकार ने एेसा काम नहीं किया था। अपने संबोधन के बाद मुख्यमंत्री मंच के पीछे बने कक्ष में जाकर वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्रणा। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी चयन के संबंध में भी वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बातचीत की है।

chat bot
आपका साथी